NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम
01-May-2024 03:05 PM
By Vikramjeet
HAJIPUR : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य में आए दिन लोगों के साथ आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसे में अब एक ताजा मामला हाजीपुर से आ रहा है। जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने दो लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।
मिली जानकारी के अनुसार हाजीपुर के काजीपुर थानाक्षेत्र के हरौली रैक पॉइंट पर बेख़ौफ़ अपराधियों द्वारा दो लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया है। जिन्हें इलाज के लिए हाजीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसे दो गुटों के बीच आपसी वर्चस्व की लड़ाई बताई जा रही है। बताया जाता है कि एक पक्ष ने अचानक दूसरे पक्ष पर गोलियां चलानी शुरु कर दी। जिसमें दो लोगों को गोली लगने से घायल हो गए। जिन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि इस गोलीबारी में रैक पर काम करने वाले एक मजदूर के पुत्र को गोली लगी है तो दूसरा रैक पर गिट्टी लेने आया एक व्यक्ति भी अपराधियों की गोलीबारी में घायल है। इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है। बताया जाता है कि गोली से घायल नीतीश कुमार नामक एक युवक पढ़ाई करता है। वह रैक पॉइंट पर काम करने वाले अपने पिता जगदीश राय को खाना देने आया था।
उधर, दूसरा घायल व्यक्ति पप्पू साह जो गरौल थानाक्षेत्र के साधोपुर जीवन सतपुरा का रहने वाला बताया जा रहा है। घायल पप्पू साह के मुताबिक रैक पॉइंट पर पहले से ही कुछ लोगों के बीच विवाद चल रहा था। इसी बीच वह रैक पॉइंट पर गिट्टी लाने पहुंचा था। उधर, दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया और अचानक गोलियां चलने लगी। इसी बीच उसे भी गोली लग गई और वह नीचे गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है। उनके परिवार वाले भी अस्पताल में पहुंच गए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।