मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
18-Jul-2022 12:39 PM
DESK : उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ आज यानि सोमवार को अपना नामांकन दाखिल किया. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत बीजेपी के कई नेता मौजूद रहे. जगदीप धनखड़ पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रह चुके हैं.
एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ ने नामांकन दाखिल करने से पहले उनका समर्थन कर रहे सांसदों से मुलाकात की. केंद्र में सत्तारूढ़ सरकार ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को आगामी 6 अगस्त को होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया है. अगर वह निर्वाचित होते हैं, तो इस महत्वपूर्ण संवैधानिक पद पर पहुंचने वाले राजस्थान के दूसरे नेता होंगे.
जगदीप धनखड़ को समर्थन देने की बात की जाए तो बीजू जनता दल (बीजेडी) अपना समर्थन देगा. बीजेडी के राज्यसभा मानस मोंगराज ने इसकी पुष्टि की. इसके अलावा एनडीए उम्मीदवार को ऑल इण्डिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम ने भी अपना समर्थन देने का ऐलान किया है. अन्नाद्रमुक नेता एम थंबी दुरई ने कहा कि हमारी पार्टी जगदीप धनखड़ का समर्थन करेगी.
धनकड़ का जीतना तय माना जा रहा है, क्योंकि उपराष्ट्रपति को चुनने के लिए निर्वाचक मंडल में संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य शामिल होते हैं. ऐसे में सदस्यों की मौजूदा संख्या 780 है, जिनमें से सिर्फ बीजेपी के ही 394 सांसद हैं. 390 से ज्यादा वोटों की जीतने के लिए जरूरत होती है. ऐसे तय माना जा रहा है कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ही बनेंगे.
देश में उपराष्ट्रपति का चुनाव के लिए वोटिंग 6 अगस्त को होनी है. वहीं, इसके लिए नामांकन की अंतिम तारीख 19 जुलाई है. गौरतलब है कि विपक्ष ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मारग्रेट अल्वा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है.