ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / बिहार सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र प्रसाद वर्मा का निधन, हार्ट अटैक आने...

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र प्रसाद वर्मा का निधन, हार्ट अटैक आने ने बाद हॉस्पिटल में थे भर्ती

09-Apr-2020 09:09 AM

By saif ali

MUNGER: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र प्रसाद वर्मा का निधन हो गया है. हार्ट अटैक आने के बाद उनको पटना के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. लेकिन इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. उनका अंतिम संस्कार जमालपुर में होगा. 

वर्मा लालू प्रसाद के मंत्रिमंडल में मंत्री भी रहे थे. एक वक्त वह लालू प्रसाद के खासमखास हुआ करते थे, लेकिन कुछ विवादों के बाद वह आरजेडी छोड़ दिए थे. वह 19 मार्च को आरजेडी में फिर से शामिल होने वाले थे, लेकिन कोरोना के कारण तेजस्वी यादव का मुंगेर कार्यक्रम रद्द हो गया. जिससे वह शामिल नहीं हो पाए.  वह जमालपुर से तीन बार विधायक रह चुके थे. 

जून 2019 में भी आया था हार्ट अटैक

इसके पहले जून 2019 में भी इनको हार्ट अटैक आया था. जिसके बाद मुंगेर सदर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. इलाज के बाद वह ठीक हो गए थे. वह शुगर के भी मरीज थे.