ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी

Home / news / उपचुनाव में 2 सीट मिलते ही सहयोगी दलों का पहलवान देखने लगे रघुवंश...

उपचुनाव में 2 सीट मिलते ही सहयोगी दलों का पहलवान देखने लगे रघुवंश बाबू, महागठबंधन में शामिल नेताओं को सुनाई खरी-खोटी

25-Oct-2019 12:45 PM

By Rahul Singh

PATNA : उपचुनाव में विधानसभा की 2 सीटों पर जीत हासिल करने के बाद आरजेडी का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है। जीत का असर ऐसा है कि पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह एक बार फिर से अपने सहयोगी दलों को पहलवान दिखाने की नसीहत दे रहे हैं। रघुवंश बाबू ने उपचुनाव में सहयोगी दलों के रवैए को लेकर खूब खरी-खोटी सुनाई है। 


रघुवंश बाबू ने कहा है कि बिहार की केवल 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव था बावजूद इसके सहयोगी दल सीट बंटवारे के लिए किचकिच करने लगे। उन्होंने कहा कि मांझी और सहनी जैसे लोग उपचुनाव में अपना उम्मीदवार देकर कुछ भी हासिल नहीं कर पाए। आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा है कि जब सहयोगी दलों के पास कोई तरीके का उम्मीदवार नहीं था तो उन्हें सीट कैसे दी जाती। रघुवंश बाबू के निशाने पर रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा भी रहे उन्होंने कहा कि 5 सीट मिलने के बाद लोकसभा चुनाव में दो जगह से चुनाव लड़ना क्या बताता है। सीट लेने के बाद सहयोगी दल उम्मीदवार तलाशते हैं जो गठबंधन को कमजोर करता है। 


रघुवंश बाबू ने कहा कि कांग्रेस समस्तीपुर लोकसभा सीट पर चुनाव जीत सकती थी लेकिन उप चुनाव को कांग्रेस ने आधे मन से लड़ा। आरजेडी उपाध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने खुद शक्ति सिंह गोहिल को समस्तीपुर में प्रचार के दौरान इसकी जानकारी दी थी। रघुवंश ने कहा है कि निजी स्वार्थ छोड़कर सभी गैर बीजेपी दलों को एकजुट होकर चुनाव लड़ना चाहिए।