ब्रेकिंग न्यूज़

खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / यूपी में धूमधाम के साथ हुई योगी की शादी, ससुर ने दहेज में...

यूपी में धूमधाम के साथ हुई योगी की शादी, ससुर ने दहेज में दिया बुलडोजर

17-Dec-2022 03:54 PM

DESK: दहेज लेना और देना दोनों ही अपराध की श्रेणी में आता है। लड़का पक्ष द्वारा सम्पत्ति अथवा कीमती वस्तुओं के लिए अवैधानिक मांग की जाए तो उसे दहेज कहा जाता है। भारतीय दंड संहिता की धारा 498 A दहेज से संबंधित धारा है। दहेज निषेध अधिनियम, 1961 के अनुसार दहेज लेने, देने या इसके लेन-देन में  सहयोग करने पर 5 साल की कैद और 15,000 रुपए के जुर्माने का प्रावधान है। वहीं उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में दहेज का एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां एक ससुर ने दामाद को दहेज के तौर पर बुलडोजर गिफ्ट किया।


लड़की के पिता द्वारा दहेज के तौर पर अपने होने वाले दामाद योगी को बुलडोजर भेट किये जाने का यह पहला मामला है। दहेज में मिले बुलडोजर की तस्वीर सोशल मीडिया पर अब खूब वायरल हो रहा है। दरअसल देवगांव निवासी रिटायर्ड फौजी परशुराम की बेटी नेहा की शादी सौखर निवासी नेवी के जवान योगेंद्र उर्फ योगी प्रजापति के साथ सुमेरपुर के एक कम्युनिटी हॉल में संपन्न हुआ। इस शादी में जब लड़की के पिता ने अपने होने वाले दामाद को दहेज के तौर पर बुलडोजर भेज किया। 


शादी समारोह में मौजूद गेस्ट भी बुलडोजर को देख हैरान रह गये। शादी के बाद बेटी को बुलडोजर के साथ विदा करते हुए परशुराम प्रजापति ने बताया कि अभी बिटिया सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही है। यदि बेटी नौकरी हासिल नहीं कर पाती है तो बुलडोजर से रोजगार मिल सकेगा। उनका यह भी कहना था कि यदि दहेज में कार देते तो वो घर पर ही खड़ी रहती लेकिन बुलडोजर इसलिए दिया कि इससे कमाई होगी।


पहले दिन ही बुलडोजर को पाइप लाइन की खुदाई में  लगाया गया। वहीं परशुराम प्रजापति के दामाद योगेन्द्र उर्फ योगी ने बताया कि वे किसान परिवार से आते है खुद नौकरी करते है। उसने परिवारों की मर्जी से शादी की किसी तरह का दान दहेज नहीं मांगा। लेकिन जिस बुलडोजर की चर्चा हो रही है उसे उनके ससुर ने सरप्राइज गिफ्ट दिया है।