BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम Bihar new road project : अब सफर होगा आसान! इस जिलें में 5 नई सड़कों से ट्रैफिक होगा फ्री; जानिए किस-किस इलाके में होगा निर्माण भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा Patna Digha Road Project : पटना में खत्म होगा सबसे बड़ा जाम! दीघा में बनने जा रहा 3 गुना बड़ा गोलंबर; जानिए क्या है सरकार का प्लान BIHAR NEWS : जेल से बाहर आते ही ताकत का शो! अनंत सिंह का मेगा स्वागत की तैयारी, मंदिरों में पूजा -रास्ते में समर्थकों का काफिला; पूरा शेड्यूल तैयार BIHAR NEWS : जमीन का विवाद बना जंग का मैदान ! फर्नीचर दुकान में तोड़फोड़ और 1 लाख नकद लूटे; सैकड़ों की संख्या में पहुंचे हमलावर Bihar News : बच्चों का हक खा गए गुरुजी! मिड-डे मील में गड़बड़ी, एक्शन मोड में शिक्षा विभाग; 200 हेडमास्टरों को देना होगा जवाब
24-Aug-2020 02:27 PM
DESK: घोटाले के आरोप में यूपी सरकार ने दो आईपीएस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है. दोनों पर करोड़ों रुपए घोटाले का आरोप लगा था. जिसके बाद आज सीएम योगी आदित्यनाथ ने सस्पेंड कर दिया है.
दोनों डीआईजी रैंक के अधिकारी
दोनों सस्पेंड अधिकारी काफी सीनियर हैं. फिलहाल में दोनों डीआईजी के पद पर थे. इसमें DIG रूल्स और मैनुअल दिनेश दुबे और DIG PAC अरविंद सेन पर कार्रवाई की हुई है. इससे पहले इसी केस में आरोपियों के मददगार हेड कांस्टेबल दिलबहार सिंह को भी निलंबित किया गया था. दोनों का नाम पशुधन घोटाला में आया था.
कई पत्रकार भी हो चुके हैं गिरफ्तार
पशुधन घोटाले में पशुधन राज्यमंत्री जयप्रताप निषाद के निजी प्रधान सचिव रजनीश दीक्षित, निजी सचिव धीरज कुमार देव, इलेक्ट्रॉनिक चैनल के पत्रकार आशीष राय, अनिल राय, कथित पत्रकार एके राजीव, रूपक राय और उमाशंकर को 14 जून को गिरफ्तार किया गया था. सभी के खिलाफ इंदौर के कारोबारी मंजीत भाटिया ने शिकायत दर्ज कराई थी. एसटीएफ के मुताबिक पीड़ित मंजीत ने सीबीसीआईडी के तत्कालीन एसपी अरविंद सेन (अब डीआईजी) पर इन लोगों से मिलीभगत कर धमकाने का आरोप लगाया था. इन सभी आरोपियों का आईपीएस दिनेश दुबे का भी संबंध है. सभी सचिवालय में पशुपालन विभाग का फर्जी दफ्तर बनाकर फर्जीवाड़ा किया था.