पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
27-Mar-2024 09:07 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय लोकसभा सीट से एनडीए के उम्मीदवार गिरिराज सिंह आज अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। बता दें कि बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को भाजपा नेतृत्व ने बेगूसराय से दोबारा उम्मीदवार घोषित किया है। उम्मीदवार घोषित होने के बाद पहली बार गिरिराज सिंह आज अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय पहुंचे हैं।
गिरिराज सिंह के बेगूसराय पहुंचते ही सिमरिया में कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। जिसके बाद बीहट सिद्धपीठ दुर्गा मंदिर में गिरिराज सिंह ने पूजा अर्चना कर मां दुर्गा से आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंत्री गिरिराज सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बेगूसराय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काफी काम किये हैं, उन्ही कामों की बदौलत वो चुनाव मैदान में जाएंगे।
गिरिराज ने कहा कि श्री बाबू के बाद सबसे ज्यादा काम बेगूसराय में यदि किसी ने किया है तो वो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है। यहां गंगा पर पुल का निर्माण किया जा रहा है। वही सिमरिया से खगड़िया तक फोरलेन का निर्माण किया गया है। बंद खाद कारखाना को चालू किया गया है। बरौनी रिफाइनरी में पेट्रोल केमिकल की स्थापना हो रही है। बहुत सारे काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किया गया है। इन्ही कामों की बदौलत वे बेगूसराय में जनता के बीच जाएंगे।
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के काम का याचना यही मेरी सबसे बड़ी याचना का जगह है कि नरेंद्र मोदी ने जो काम किया उसके लिए वो आशीर्वाद मांग रहे हैं और पूरी उम्मीद है कि बेगूसराय की जनता आशीर्वाद देगी। वहीं प्राथमिकता के सवाल पर कहा कि प्राथमिकता कई होती है समय-समय पर प्राथमिकताएं बदलती रहती है। कई प्राथमिकता पूरी हुई है और कई प्राथमिकता है जिसे पूरा करना है। पहले एनएच पर गड्ढे थे लेकिन अब वहां फोरलेन बन गया है। गिरिराज सिंह ने कहा कि कामों के बदौलत उन्हें पूरे आशा है कि बेगूसराय की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद निश्चित रूप से देगी।