पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर
24-Feb-2022 06:56 PM
DESK: यूक्रेन में रूस ने सैन्य कार्रवाई तेज कर दी है। अब यूक्रेन और रूस की ओर से अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। तो वही इन तमाम दावों के बीच यूक्रेन की राजधानी कीव में रूसी सेना के घुसने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि अब तक 40 यूक्रेनी सैनिक और 10 नागरिक मारे जा चुके हैं। जबकि यूक्रेन द्वारा रूस के 50 सैनिकों को मारने और 6 फाइटर जेट-टैंक्स को तबाह करने का दावा किया जा रहा है। यूक्रेन पर तीन तरफ से हमले हो रहा है। इसी बीच यूक्रेन के कीव में एक फाइटर जेट के क्रैश होने की खबर आई है। जिसमें 14 सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि भी हो चुकी है।
यूक्रेन एम्बेसडर नई दिल्ली में मीडिया के सामने आए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है। अमेरिका और यूरोपीय यूनियन भी सैन्य और आर्थिक हमले की तैयारी में जुट गए हैं। यूक्रेन की माने तो रूस, बेलारूस और क्रीमिया बॉर्डर यानी तीन तरफ से हमले हुए है। लुहांस्क, खारकीव, चेरनीव, सुमी और जेटोमिर प्रांतों में तो हमले अभी भी जारी हैं। रूस की ग्राउंड फोर्सेस यूक्रेन में घुस गईं और वहां कई गांवों पर कब्जा कर लिया है।
यूक्रेन में भारतीय राजदूत का कहना है कि कीव में इंडियन एम्बेसी बंद नहीं होगी। विदेश राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन ने बताया कि विदेश मंत्रालय यूक्रेन से छात्रों सहित करीब 18,000 भारतीयों को वापस लाने के लिए कदम उठा रहा है। यूक्रेन में हवाई क्षेत्र बंद है इसलिए भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।