ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी

Home / news / नेपाल से उड़ान भरने के बाद लापता हुआ विमान, फ्लाइट में सवार 22...

नेपाल से उड़ान भरने के बाद लापता हुआ विमान, फ्लाइट में सवार 22 लोगों में 4 भारतीय

29-May-2022 02:44 PM

DESK: पड़ोसी देश नेपाल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां नेपाल के पोखरा से जोमसोम जा रहा एक तारा एयरलाइंस का एक यात्री विमान लापता हो गया है। विमान पर क्रू मेंबर समेत कुल 22 लोग सवार थे, जिसमें से चार भारतीय यात्री बताए जा रहे हैं। एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक सुबह 10.07 बजे के बाद विमान से संपर्क नहीं हो सका है। इस विमान ने पोखरा से जोमसोम के लिए रविवार सुबह 9:55 बजे उड़ान भरी थी। जिसे 10:20 बजे लैंड करना था।


तारा एयर के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला के अनुसार विमान में कैप्टन प्रभाकर प्रसाद घिमिरे, को-पायलट उत्सव पोखरेल और एयर होस्टेस किसमी थापा सवार हैं। वहीं विमान पर सवार यात्रियों में 13 नेपाली, 4 भारतीय और 2 जापानी यात्री शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक विमान में सवार चार भारतीय यात्रियों में कुमार त्रिपाठी, धनुष त्रिपाठी, रितिका त्रिपाठी और वैभवी बांदेकर शामिल हैं।इसके अलावा इंद्र बहादुर गोले, पुरुषोत्तम गोले, राजन कुमार गोले, बसंत लामा, गणेश नारायण श्रेष्ठ, रवीना श्रेष्ठ, रश्मि श्रेष्ठ, रोजिना श्रेष्ठ, प्रकाश सुनुवर, मकर बहादुर तमांग, राममाया तमांग, सुकुमाया तमांग, तुलसी देवी तमांग, अशोक, माइक ग्रीट, उवे विल्नर विमान पर सवार हैं।


जोमसोम एयरपोर्ट के ट्रैफिक कंट्रोलर की मानें तो घासा में एक तेज धमाके की बात सामने आ रही है, हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। उस क्षेत्र में हेलीकॉप्टर को भेजा गया है, जहां आखिरी बार संपर्क हुआ था। वहीं तारा एयर के मुताबिक फिलहाल लापता विमान को तलाश किया जा रहा है। नेपाल पुलिस के प्रवक्ता ने बताया है कि सेना के हेलिकॉप्टर की मदद से तारा एयरलाइंस के लापता विमान का पता लगाया जा रहा है। इधर, काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने लापता विमान के संबंध में इमरजेंसी हॉटलाइन नंबर, +977-9851107021 जारी कर दिया है।