मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
29-Oct-2022 07:15 AM
DESK : दुनिया के सबसे अमीर शख्स और ट्विटर के नए मालिक एलन मस्क की चर्चा इन दिनों हर जगह हो रही है। एलन मस्क ने ट्विटर जैसी बड़ी कंपनी को अपनी शर्तों के साथ खरीदा और पहले ही दिन सबसे बड़ा झटका ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल को दे दिया। ट्विटर खरीदने के बाद मस्क जब पहली बार उसके कार्यालय पहुंचे तो उनके हाथ में एक सिंक था। तब लोगों को शायद समझ में नहीं आया था कि एलन मस्क बाथरूम में इस्तेमाल होने वाला सिंक हाथ में लेकर क्यों आए थे। इसके बाद उन्होंने सिंक वाला एक ट्वीट भी किया था लेकिन जब उन्होंने सीईओ पराग अग्रवाल समेत कंपनी के 3 बड़े लोगों की छुट्टी की उसके बाद यह चर्चा होने लगी कि मस्क दरअसल बड़े चेहरों को डूबने का संकेत दे रहे थे।
ट्विटर के सीईओ रहे पराग अग्रवाल को बीते साल नवंबर महीने में यह पद मिला था। पराग अग्रवाल की नौकरी तो एलन मस्क ने ले ली लेकिन जाते-जाते पराग भी मस्क को बड़ा झटका दे गए हैं। दरअसल नौकरी से बाहर किए गए पराग अग्रवाल रातो रात करोड़पति हो गए हैं। पराग अग्रवाल को ट्विटर की तरफ से 50 मिलियन डॉलर यानी लगभग सवा चार सौ करोड़ रुपए मिलेंगे। इसके अलावे चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर नेड सहगल और कानूनी नीति और ट्रस्ट के प्रमुख के विजया गड्डे को भी बड़ी रकम मिलने वाली है। नेड सहगल को 37 मिलियन डॉलर और विजया गड्डे को 17 मिलियन डॉलर दिया जाएगा। दरअसल पराग अग्रवाल और ट्विटर के बीच जो कॉन्ट्रैक्ट था उसके मुताबिक अगर पराग को नौकरी से निकाला जाता तो वैसी स्थिति में कंपनी को यह मोटी रकम देनी थी। यानी जाते-जाते पराग अग्रवाल ने एलन मस्क को झटका दे ही दिया है।
इतना ही नहीं इन तीन कर्मियों को 100 मिलियन डॉलर देने के बाद एलन मस्क की कंपनी को अब पराग अग्रवाल समेत अन्य कर्मियों क्या हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भी भरना होगा। दरअसल नियमों के मुताबिक यदि ट्विटर को बेचा जाता है और इससे प्रक्रिया के दौरान किसी की नौकरी चली जाती है तो पराग अग्रवाल और उनके कुछ अन्य अधिकारियों को 1 साल के वेतन के बराबर इक्विटी मिलना था। ट्विटर को एक साल के लिए उनके स्वास्थ्य बीमा प्रीमियम को भी कवर करना होगा, जो कि तकरीबन 31000 डॉलर के आसपास होगी।