ब्रेकिंग न्यूज़

खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / ट्वीटर के मालिक बनते ही एलन मस्क ने CEO पराग अग्रवाल को हटाया,...

ट्वीटर के मालिक बनते ही एलन मस्क ने CEO पराग अग्रवाल को हटाया, हेडक्वॉर्टर से किया बाहर

28-Oct-2022 09:32 AM

DESK : टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने ट्विटर को खरीद लिए है। ट्वीटर के मालिक बनते ही वे एक्शन में आ गए हैं। उन्होंने ट्विटर के CEO पराग अग्रवाल और CFO नेड सेगल को कंपनी से टर्मिनेट कर दिया है। साथ ही एलन मस्क ने दोनों को कंपनी हेडक्वार्टर से भी बाहर का रास्ता दिखा दिया है। 




आपको बता दें, 13 अप्रैल 2022 को ही एलन मस्क ने इस बात की घोषणा की थी कि वे ट्विटर खरीदने जा रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को 54.2 डॉलर प्रति शेयर के रेट से 44 अरब डॉलर में खरीदने का ऑफर दिया था, लेकिन तब स्पैम और फेक अकाउंट्स की वजह से उन्होंने उस डील को ही होल्ड पर रख दिया था। बाद में 8 जुलाई को मस्क ने डील तोड़ दिया। हालांकि अब उन्होंने ट्विटर खरीद लिया है। 




ट्विटर के मालिक बनते ही एलन मस्क ने ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल, CFO नेड सेगल को और लीगल अफेयर-पॉलिसी हेड विजया गाड्डे को निकाल दिया।  मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फेक अकाउंट की वजह से उन्हें और ट्विटर निवेशकों को गुमराह करने का आरोप लगाया था।