ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / तुर्की में भूकम्प से अब तक 2300 से ज्यादा लोगों की मौत, हजारों...

तुर्की में भूकम्प से अब तक 2300 से ज्यादा लोगों की मौत, हजारों लोग मलबे में दबे

06-Feb-2023 10:09 PM

By First Bihar

DESK: तुर्की में बीते 24 घंटे के भीतर भूकम्प के तीन झटके से अब तक 2300 से ज्यादा लोगों की मौत हो गयी। वही हजारों लोग अब भी मलबे में दबे हैं। जिन्हें मलबे से निकालने की कोशिश की जा रही है। वही 10 हजार से अधिक लोग घायल हैं। 


यूएस जियोलॉजिकल सर्वे की माने तो रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.8 मापी गई। जिससे तुर्की, सीरिया, एथेंस और ग्रीस प्रभावित हुए हैं। सोमवार को दक्षिणी तुर्की में गजियांटेप के पास 7.8 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र तुर्की के 26 किलोमीटर दूर पूर्व में नूरदा बताया जा रहा है। 


यह इलाक़ा ग़जिएनटेप के पास स्थित है। इस इलाक़े की आबादी क़रीब 20 लाख है। जिसमें पांच लाख सीरियाई शराणार्थी हैं। सरकार की आपदा प्रबंधन एजेंसी एएफएडी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 7.4 थी. एएफपी संवाददाताओं के अनुसार, लेबनान, सीरिया और साइप्रस में भी भूकंप के झटके महसूस किए गये। इस प्रलय से महाविनाश हुआ है। जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।