ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
15-May-2021 08:45 AM
SARAN : बिहार में एक बार फिर रेल कर्मियों की सुझबूझ से बड़ा रेल हादसा टल गया. दरअसल, छपरा-सोनपुर रेल खंड पर वैशाली एक्सप्रेस (डाउन) बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई. शुक्रवार दोपहर ट्रेन के पीछे गार्ड ब्रेक में आग लग गई. आग लगने की सूचना से स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही RPF और अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंचे और जल्द आग पर काबू पा लिया गया.
करीब 2 घंटे 45 मिनट बाद ट्रेन का परिचालन शुरू हुआ. दिघवारा के स्टेशन मास्टर मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि वैशाली एक्सप्रेस दिल्ली से आ रही थी. दोपहर 1:25 में दिघवारा स्टेशन के पास स्टेशन मास्टर ने देखा अजय कुमार यादव ने देखा कि ट्रेन का पहिया घिस रहा है और उससे आग की चिंगारी निकल रही है. स्टेशन मास्टर ने उसी वक्त दिघवारा स्टेशन को सूचना दिया. चंद मिनट में ट्रेन का एक पहिया आग की जद में आ गया. हालांकि रेल कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रेन को दिघवारा स्टेशन पर रोक लिया. इस दौरान चक्के से आग की तेज लपटें निकल रही थी. कर्मियों ने कुछ ही देर बाद आग पर काबू पा लिया गया.
बाद में ट्रेन को सोनपुर ले जाया गया. सोनपुर रेलवे स्टेशन पर केरेज विभाग के कर्मियों की मदद से ट्रेन का ब्रेक वैन काट कर हटा दिया गया. इसके बाद शाम 4: 45 बजे ट्रेन का परिचालन शुरू कर दिया गया. इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानी हुई. वरीय रेल अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं.