Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश
05-May-2024 04:02 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार के नेता विपक्ष तीसरे चरण के मतदान से पहले चुनाव प्रचार बंद होने के ठीक पहले सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बिहार की जनता से अपने सवालों का जवाब मांगा है। तेजस्वी ने जनता से अपने दस सवालों का जवाब मांगा है। उन्होंने पूछा है कि पिछले 10 वर्षों से मोदी सरकार को बिहार ने खूब सीटें दीं। लेकिन उसके बदले बिहार को अबतक क्या मिला? क्या स्कूल, कॉलेजों का विकास गुजरात की तरह हों गया है?
तेजस्वी यादव ने एक बार फिर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए पीएम मोदी पर निशाना साधा है। तेजस्वी ने सवाल किया कि बीजेपी को बिहार के लोगों ने इतना कुछ दिया। उसके बदले बीजेपी ने बिहार को क्या दिया? तेजस्वी यादव ने नरेंद्र मोदी की सरकार को लेकर बिहार के लोगों से सवाल पूछा है कि ''आपने मोदी जी को दो-दो बार समर्थन दिया, लेकिन बदले में आपको क्या मिला?
तेजस्वी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा है कि ''आप स्वयं से यह सवाल पूछना और स्वयं को उत्तर देना कि आपने वर्ष 2014 में NDA को 40 में 33 सीटें दीं, वर्ष 2019 में NDA को 40 में से 39 सीटें दीं। लेकिन इन 10 वर्षों में आपको क्या मिला?'' जबकि बिहार में 𝟏𝟎 वर्षों से ऊपर-नीचे 𝐃𝐨𝐮𝐛𝐥𝐞 𝐄𝐧𝐠𝐣𝐧𝐞 की सरकार ही रही है।
तेजस्वी ने कहा कि क्या इन 10 वर्षों में आपको नौकरी मिली? मोदी के आने से आपके गांवों को क्या मिला? मोदी ने 𝟏𝟎 वर्षों में आपके जिला और क्षेत्र को क्या दिया? मोदी ने क्या आपके गाँव के स्कूल को अपग्रेड किया? मोदी ने क्या आपके गाँव में हॉस्पिटल बनवाये? मोदी ने क्या आपके जिला और क्षेत्र में उद्योग लगवाया?
10 वर्षों में क्या कोई बड़ा निवेश बिहार के लाए? 𝟏𝟎 वर्षों में जितना निवेश और विकास गुजरात का हुआ उतना बिहार में क्यों नहीं हुआ? सोशल मीडिया के माध्यम से तेजस्वी यादव लगातार केंद्र और बिहार की सरकार पर निशाना साध रहे हैंं। हर बार उनके निशाने पर सरकार रहती थी, लेकिन आज तेजस्वी यादव ने बिहार के लोगों से ही सवाल पूछ लिया कि आपने बीजेपी के लिए इतना कुछ किया, इसके बदले में बिहार को क्या मिला?