Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश
07-May-2024 07:15 AM
By First Bihar
DARBHANGA : बिहार में तीसरे चरण के लिए पांच सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है। राज्य में आज सुपौल, अररिया, मधेपुरा, खगड़िया, झंझारपुर लोकसभा सीटों पर मतदान होना है। जिसमें एक सीट पर भाजपा के कैंडिडेट मैदान में हैं और खगड़िया लोकसभा सीट लोजपा (रामविलास ) के कैंडिडेट मैदान में हैं। जबकि बाकि की सीटों पर जदयू के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। अगर महागठबंधन की बात करें तो इन पांचों सीटों पर एक जगह वामदल तो एक जगह वीआईपी का प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। शेष तीन सीटों पर राजद प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे हुए हैं।
वहीं, इन पांच सीटों पर कुल 54 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है। इन सभी पांच सीटों पर तीन महिला प्रत्याशी और 51 पुरुष प्रत्याशी शामिल हैं। तीसरे चरण के मतदान के दौरान कुल 19 निर्दलीय और 21 अन्य दलों के प्रत्याशियों किस्मत का फैसला भी होना है। पांच लोकसभा क्षेत्रों में कुल 98,60,397 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 51,29,473 पुरुष और 47,30,602 महिला मतदाता शामिल हैं। वहीं थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या भी 322 है। इसमें पहली बार वोटिंग करने वाले 18 से 19 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 1,45,482 है। जबकि 20 से 29 वर्ष के मतदाताओं की संख्या 22,84,689 है।
इसके अलावा, चुनाव आयोग की ओर से सभी 5 लोकसभा क्षेत्रों में कुल 9848 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें ग्रामीण क्षेत्रों में 8777 मतदान केंद्र, जबकि शहरी क्षेत्र में 1056 मतदान केंद्र होंगे। बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण के मतदान को लेकर पटना स्थित मुख्यालय में एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। मतदान में किसी भी प्रकार की शिकायत को लेकर टेलीफोन नंबर 0612-2217601 और 0612-2217602 पर दर्ज कराया जा सकता है। इसी प्रकार से फैक्स नंबर 0612-2217597 पर भी शिकायतें भेजी जा सकती हैं।
उधर, बिहार में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र के महिषी विधानसभा क्षेत्र में 107 बूथों पर मतदान शाम चार बजे तक ही होगा। महिषी विधानसभा के शेष 207 बूथों पर मतदान शाम छह बजे तक कराया जाएगा। इसी तरह खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र में 60 बूथों पर मतदान शाम चार बजे तक होगा। जबकि इसी विधानसभा की शेष 299 बूथों पर मतदान शाम छह बजे तक चलेगा।