ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / तीसरे चरण की वोटिंग से पहले तेजस्वी का आज तूफानी दौरा, 5 सीटों...

तीसरे चरण की वोटिंग से पहले तेजस्वी का आज तूफानी दौरा, 5 सीटों पर धड़ाधड़ 6 चुनावी जनसभा को करेंगे संबोधित

02-May-2024 07:40 AM

By First Bihar

PATNA : लोकसभा चुनाव को लेकर एक तरफ जहां बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारकों को चुनावी अभियान में उतार दिया है।वहीं महागठबंधन ने भी चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव गुरूवार को तीसरे चरण के सभी पांच सीटों पर तूफानी दौरा कर महागठबंधन के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे। तेजस्वी के साथ गठबंधन में शामिल वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी भी मंच पर मौजूद रहेंगे।


दरअसल, तेजस्वी यादव मंगलवार की सुबह 11:30 बजे पटना एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के जरिए सबसे पहले खगड़िया जाएंगे। खगड़िया में 12 बजे गाँधी मैदान बीथान हसनपुर समस्तीपुर (लोकसभा-खगड़िया) एवं आमसभा में भाग लेंगे। इसके बाद श्री हरिबल्लभ इन्स्टीट्यूशन, सोनवर्षा सहरसा (लोकसभा-मधेपुरा) में आमसभा करेंगे। इसके बाद लालजी हाई स्कूल नगर पंचायत, रानीगंज (लोकसभा-अररिया) एवं आमसभा में भाग लेंगे। 


इसके उपरांत तेजस्वी डाक बंगला मैदान पलासी, अररिया (लोकसभा-अररिया) एवं आमसभा को संबोधित करेंगे। फिर अनुपलाल यादव महाविद्यालय, त्रिवेणीगंज, सुपौल (लोकसभा-सुपौल) एवं आमसभा में भाग लेंगे। अंतिम में शहीद परमेशवर लोहिया चरण महंथ रामकृष्ण महाविद्यालय किसनीपटटी फुलपरास (लोकसभा-झंझारपुर) एवं आमसभा को संबोधित करेंगे। 


उधर, तेजस्वी लोकसभा चुनाव को लेकर विभिन्न जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। अब इसी में से एक सभा का वीडियो उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर साझा किया है।अपनी इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि पूरा देश बोल रहा है, अब सिंहासन डोल रहा है, कालचक्र का पहिया फिर जनता के हक में डोल रहा है।इस पोस्ट में तेजस्वी यादव अपनी सभा का एक वीडियो भी साझा किया है। इसमें उन्होंने जेपी आंदोलन के एक नारे से अपने अंदाज में जनता में जोश भरने की कोशिश की। इस वीडियो में वह कहते हैं कि अभी समय है। तख्त बदल दो; ताज बदल दो , बेईमानों का राज बदल दो। तेजस्वी यादव की इस अपील पर सामने मौजूद जनता से भी आवाज आती है। वहीं, इसके बाद तेजस्वी यादव अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए जनता से समर्थन की मांग भी करते दिखाई देते हैं।