Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश
05-May-2024 02:10 PM
By First Bihar
PATNA : बिहार विधान परिषद के चुनाव में कुल 11 प्रत्याशियों के निर्विरोध चुने जाने की घोषणा कुछ महीने पहले ही कर दी गई थी और उसी दिन चुनाव आयोग के रिटर्निंग ऑफिसर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व सीएम राबड़ी देवी समेत सभी 11 निर्विरोध विजेताओं को प्रमाण पत्र दिया। इसके बाद इन सभी 11 विधान पार्षदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम तय किया गया है।
दरअसल, देश के अंदर लोकसभा का चुनाव चल रहा है और सात चरणों में मतदान होना है। जिसमें दो चरणों का मतदान हो चुका है और तीसरे चरण का मतदान आगामी 7 मई को होना है और अब इसी दिन नवनिर्वाचित विधान पार्षद आगामी 7 मई को शपथ लेंग। इसमें सीएम नीतीश कुमार और राबड़ी देवी समेत सभी 11 विधान पार्षदों का शपथ ग्रहण होगा।
मालूम हो कि भाजपा से मंगल पांडेय, अनामिका सिंह एवं डॉ. लाल मोहन गुप्ता निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। वहीं, जदयू से नीतीश कुमार, खालिद अनवर एवं हम की ओर से संतोष सुमन विजयी घोषित किए गए हैं। इसके अलावा विपक्ष की तरफ से राजद से अब्दुल बारी सिद्दीकी, डॉ. उर्मिला ठाकुर, सैयद फैसल अली और माले से शशि यादव विधान परिषद सदस्य चुने गए हैं।