ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी

Home / news / तीरथ सिंह रावत के बाद ममता बनर्जी पर मंडरा रहा संवैधानिक संकट!

तीरथ सिंह रावत के बाद ममता बनर्जी पर मंडरा रहा संवैधानिक संकट!

03-Jul-2021 11:44 AM

DESK: संवैधानिक संकट की वजह से उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने पद से इस्तीफा दे दिया। विधानसभा का सदस्य नहीं रहने के कारण उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा। ऐसे में तीरथ सिंह रावत के बाद अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए भी परेशानी बढ़ सकती है। बंगाल में भी उत्तराखंड जैसी स्थिति नजर आ रही है।


तीरथ सिंह रावत ने अनुच्छेद 164 और संवैधानिक संकट का हवाल देते हुए मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा दिया। अनुच्छेद 164 के अनुसार यदि कोई मंत्री छह महीने की अवधि तक विधानमंडल का सदस्य नहीं होता तो उस समय सीमा के खत्म होने के बाद उनका कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। ऐसे में पश्चिम बंगाल की स्थिति भी उत्तराखंड जैसी ही नजर आ रही है। बंगाल में अभी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विधानसभा की सदस्य नहीं है। 4 मई 2021 को ममता बनर्जी बंगाल की मुख्यमंत्री बनीं। शपथ ग्रहण के छह महीने के अंदर विधानसभा का सदस्य बनना जरूरी है। यह संवैधानिक बाध्यता भी है। बंगाल में भवानीपुर सीट खाली है लेकिन ममता बनर्जी विधानसभा की सदस्य तभी बन सकेंगी जब तय अवधि के भीतर चुनाव होगा।


कोरोना महामारी के कारण चुनाव आयोग ने सभी चुनाव को स्थित कर दिया है। ऐसे में चुनाव की प्रक्रिया कब शुरू होगी इस संबंध में कुछ भी कहना मुश्किल होगा। 4 नवंबर तक यदि भवानीपुर उपचुनाव को लेकर चुनाव आयोग फैसला नहीं लेता है तो ममता बनर्जी की कुर्सी खतरे में आ सकती है। स्थिति को देखते हुए ममता बनर्जी ने विधान परिषद के लिए कोशिश की थी। विधानसभा के जरिए प्रस्ताव पास कराया कि राज्य में विधान परिषद का गठन हो लेकिन बिना लोकसभा की मंजूरी के यह संभव नहीं है। ऐसे में विधान परिषद की डगर भी मुश्किल नजर आ रही है। ऐसे में अब चुनाव आयोग के फैसले पर ही सभी की नजर टिकी हुई है।