BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू
12-Feb-2023 06:07 PM
By First Bihar
ARWAL: अरवल में आयोजित तिलक समारोह में खाना खाने से सौ से अधिक लोग बीमार हो गये जिन्हें इलाज के लिए कलेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां सभी का इलाज जारी है। घटना अरवल के मेहंदिया थाना क्षेत्र के बेलसार गांव की है। जहां एक के बाद एक की हालत बिगड़ने से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। मरीजों की संख्या सौ से अधिक है जिसे देखते हुए पंचायत भवन में स्वास्थ्य कैंप लगाया गया है। जहां बीमार लोगों का इलाज किया जा रहा है। सभी लोग खतरे से बाहर हैं।
बताया जाता है कि शनिवार को गांव में लड़के की शादी थी। तिलक चढ़ाने के लिए लड़की वाले बेलसार गांव आए हुए थे। तिलक चढ़ने के बाद सभी ने खाना खाया लेकिन उस वक्त कुछ नहीं हुआ। लेकिन अगले दिन रविवार को 100 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गयी। सुबह से ही उल्टी और सिरदर्द की शिकायत से लोग परेशान थे।
बीमार लोगों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलेर ले जाया गया। जहां एक के बाद एक बीमार लोगों को आते देख चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी भी हैरान रह गये। सभी का इलाज शुरू किया गया। चिकित्सकों ने इस बात की जानकारी पदाधिकारियों को दी। अस्पताल आए सभी लोगों में एक ही तरह की परेशानी देखी गयी। उल्टी और सिरदर्द के लक्षण सौ से अधिक मरीजों में देखने को मिला। बताया जाता है कि लोगों की तबीयत बिगड़ने का कारण फूड प्वाइंजनिग है। जिन लोगों के तबीयत बिगड़ी वो सभी तिलक समारोह में शामिल हुए थे। सभी ने वही पर खाना खाया था।
लोगों की माने तो बेलसार गांव में शनिवार की रात सिद्धनाथ प्रसाद के बेटे गौतम कुमार का तिलक समारोह था। तिलक का भोज खाने से सौ से अधिक लोग बीमार हो गए। रविवार को जब उल्टी और सिर दर्द से सभी परेशान हो गए। तब सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य प्रबंधक अशरफ कमाल ने बताया कि फुड प्वाइजनिंग का यह मामला है। मरीजों की संख्या सौ से अधिक है जिसे देखते हुए पंचायत भवन में स्वास्थ्य कैंप लगाया गया है। जहां बीमार लोगों का इलाज किया जा रहा है। सभी लोग खतरे से बाहर हैं।