ब्रेकिंग न्यूज़

मोतिहारी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप बिहार में उड़ान की नई शुरुआत! 2027 तक तैयार हो जाएगा एक और हवाई अड्डा, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने निकाला टेंडर Bihar News: गया में सब-इंस्पेक्टर के भाई की गोली लगने से मौत, हत्या या सुसाइड? अमर शहीद जुब्बा सहनी के नाम पर राजनीति तो खूब की गई, लेकिन उनके गांव तक विकास की किरण नहीं पहुंची: मुकेश सहनी पटना NEET छात्रा केस में नया मोड़, मनीष रंजन की जमानत पर सुनवाई के दौरान वकील ने जांच पर उठाए गंभीर सवाल कहीं आप भी तो नहीं कर रहे इस AI का इस्तेमाल? तो सावधान, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! बाढ़ में शराब माफिया के घर छापेमारी, छत से गिरकर दारोगा गंभीर रूप से हुआ घायल BIHAR NEWS : सम्राट, विजय और उपेंद्र के घर होगी एनडीए की तीन दिवसीय बैठक, तैयार होगी खास रणनीति; तेजस्वी की मुश्किलें बढ़ना तय 'हम ई बियाह न करब ...', मंडप पर लड़की ने शादी से किया इनकार, बिना दुल्हन वापस लौटी बरात BIHAR NEWS : एडमिट कार्ड बना मजाक, कैंडिडेट की फोटो की जगह छपी कुत्ते की तस्वीर; जानिए क्या है पूरा मामला

थोड़ी देर में केजरीवाल की कोर्ट में पेशी, भेजे जा सकते हैं जेल; शुरू हुई हाईलेवल मीटिंग

01-Apr-2024 11:22 AM

By First Bihar

DELHI : शराब नीति मामले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अब से थोड़ी देर बाद  राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाएगा।  केजरीवाल के लिए ईडी की हिरासत आज  यानि 1 अप्रैल को खत्म हो रही है। ऐसे में अब आज केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट की स्पेशल जज कावेरी बावेजा की कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट ने गुरुवार 28 मार्च को दिल्ली के मुख्यमंत्री की रिमांड चार दिनों के लिए बढ़ा दी थी। वहीं उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल कोर्ट पहुंच गई हैं। 


मिली जानकारी के अनुसार,  ईडी केजरीवाल की आगे की रिमांड नहीं मांगेगी। ऐसे में अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ जेल भेजा जाएगा। खबर है कि तिहाड़ जेल में इसको लेकर हाईलेवल मीटिंग हो रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि मीटिंग में केजरीवाल को लेकर बातचीत की जाएगी मीटिंग में अरविंद केजरीवाल अगर तिहाड़ जेल न्यायिक हिरासत में आते हैं तो उन्हें किस नंबर जेल में रखना है। उनकी सुरक्षी व्यवस्था की तैयारी के साथ ही तमाम तैयारियों पर बातचीत होगी. बताया जा रहा है कि जेल नम्बर 5 को सेनिटाइज किया गया है। 


मालूम हो कि, ईडी ने 21 मार्च को केजरीवाल को उनके आवास से गिरफ्तार किया था। प्रवर्तन निदेशालय ने पिछली सुनवाई में केजरीवाल की सात दिन की हिरासत का अनुरोध किया था, लेकिन कोर्ट ने उन्हें 1 अप्रैल को पेश होने का आदेश दिया था। जिसके बाद आज उनकी पेशी होगी। अब कोरजरीवाल की रिमांड फिर से बढ़ाई जाएगी या फिर उन्हें जेल भेजा जाएगा इस पर कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा।