ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

पंचायत सचिव के घर से लाखों की चोरी, सोना -चांदी भी उड़ा ले गए चोर; गांव में हडकंप

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के नुनियाडीह इलाके में पंचायत सचिव सुमित कुमार के घर पर देर रात चोरों ने हमला किया और करीब 15 लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। चोरों ने परिवार को कमरों में बंद कर आराम से चोरी की और सुबह तक किसी को भनक नहीं

पंचायत सचिव के घर से लाखों की चोरी, सोना -चांदी भी उड़ा ले गए चोर; गांव में हडकंप
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां देर रात कुछ अज्ञात चोरों ने पंचायत सचिव के घर को निशाना बनाते हुए करीब 15 लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। हैरानी की बात यह है कि चोरों ने वारदात को इतनी चालाकी से अंजाम दिया कि घर में मौजूद परिवार को कमरे में बंद कर आराम से चोरी करते रहे और किसी को भनक तक नहीं लगी।


जानकारी के मुताबिक यह घटना बरुराज थाना क्षेत्र के नुनियाडीह इलाके की बताई जा रही है। पंचायत सचिव सुमित कुमार अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। देर रात चोर किसी तरह घर के अंदर घुस गए। इसके बाद उन्होंने सबसे पहले परिवार के लोगों को उनके-अपने कमरों में बाहर से बंद कर दिया, ताकि कोई बाहर निकलकर शोर न मचा सके।


चोरों ने इसका फायदा उठाते हुए घर की अलमारी, बक्से और ताले तोड़ दिए। इसके बाद घर में रखे कीमती जेवरात और नकद रकम लेकर फरार हो गए। सुबह जब पंचायत सचिव सुमित कुमार की नींद खुली और उन्होंने कमरे का दरवाजा खोलने की कोशिश की, तो पता चला कि दरवाजा बाहर से बंद है। बाद में किसी तरह दरवाजा खुलवाया गया, तब घर में फैली अव्यवस्था और टूटी अलमारियां देखकर परिवार के होश उड़ गए।


पीड़ित सुमित कुमार के अनुसार चोर करीब 13 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और लगभग 2 लाख रुपये नकद लेकर फरार हो गए। कुल मिलाकर करीब 15 लाख रुपये की संपत्ति चोरी होने की बात सामने आई है।


इस घटना की खास बात यह है कि चोरों ने इतनी सफाई से वारदात को अंजाम दिया कि आसपास के पड़ोसियों को भी कुछ पता नहीं चल पाया। सुबह जब चोरी की खबर फैली तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और लोग भी मौके पर जुटने लगे।


घटना की सूचना मिलते ही बरुराज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। डायल 112 की टीम के साथ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि चोरी की घटना की पुष्टि हो चुकी है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।


पुलिस ने बताया कि अपराधियों तक पहुंचने के लिए डॉग स्क्वायड की मदद ली जाएगी और आसपास के इलाकों में भी जांच की जा रही है। फिलहाल किसी संदिग्ध व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।


स्थानीय लोगों का कहना है कि नुनियाडीह और आसपास के गांवों में पहले भी चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं। लोगों का आरोप है कि रात में इलाके में पर्याप्त रोशनी नहीं रहती और पुलिस गश्त भी कम होती है, जिसकी वजह से चोरों के हौसले बढ़ रहे हैं।


इस घटना के बाद इलाके के लोगों में डर का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि जब पंचायत सचिव जैसे सरकारी अधिकारी का घर सुरक्षित नहीं है, तो आम लोगों की सुरक्षा का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।