खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है....
09-Feb-2021 08:38 PM
DESK : ठंड का मौसम अब खत्म होने वाला है लेकिन जाते-जाते ठंड ने एक ऐसी खबर दे दी, जिसे जानकार आप हैरान रह जायेंगे. एक व्यक्ति ने ठंड से बचने के लिए इतना महंगा उपाय निकाला, जिसके बारे में सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे. सर्दी से बचने के लिए लोग घरों में हीटर चलाते हैं या बाहर अलाव जलाते हैं लेकिन यह शख्स 500-500 रुपये के नोटों की गड्डी में आग लगाकर ताप गया.
मामला यूपी के महोबा की है, जहां एक शख्स को ठंड बर्दाश्त नहीं हुई तो वह 500-500 रुपये के नोटों की गड्डी में आग लगाकर ताप गया और हंसते हुए वहीं पास में बैठ गया. माना जा रहा है कि वह वह ठंड से परेशान था और आग जलाकर गर्मी पाना चाहता था. शख्स ने हंसी के ठहाके के साथ कहा कि "क्या करूं, मुझे सर्दी लगी तो जो मिला, उसे जलाकर ठंड से छुटकारा पा लिया."
बताया जा रहा है कि महोबा के पुरानी मंडी परिसर में रहने वाला यह शख्स मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं है. यह मामला उस वक्त संज्ञान में आया, जब सब्जी मंडी के पास सफाई कर्मचारियों ने इस शख्स को कूड़े के ढेर में आग लगाते पाया. कर्मचारी उसके पास गए तो मालूम हुआ कि कूड़े में मामूली कागज नहीं, बल्कि 500-500 रुपये की कई गड्डियां थीं, जिसे उसने आग लगा दी थी. जलाए गए सामान में पैसों के अलावा 2 मोबाइल फोन और सोने-चांदी के जेवरात भी थे.
उसका कहना है कि उसे ठंड बर्दाश्त नहीं, इसलिए जो हाथ में आया उसे ही जलाकर सर्दी से छुटकारा पा लिया. व्यक्ति की यह हरकत लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है. लोगों में इसकी चर्चा फैलने के बाद यह मामला पुलिस स्टेशन तक जा पहुंचा. जिसके बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. लागों में मन में सबसे बड़ा सवाल यह है कि मानसिक रूप से विक्षिप्त यह व्यक्ति इतना धन कहां से आया ?