मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
08-Apr-2024 10:12 AM
By First Bihar
GAYA : लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार-प्रसार जोर पकड़ चुका है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज (सोमवार को) गया में अपने उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार में उतरेंगे। वह कुमार सर्वजीत के लिए बड़ी रैली कर रहे हैं। तेजस्वी गया के बरकी बिहिया मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां तेजस्वी के साथ हाल ही में महागठबंधन का हिस्सा बने मुकेश सहनी भी नजर आएंगे।
तेजस्वी यादव की रैली के लिए पिछले कई दिनों से आरजेडी और महागठबंधन के नेता दिन-रात लगे हुए हैं। राजद नेता ने नेता प्रतिपक्ष की रैली में लाखों की भीड़ जुटने का दावा किया है। उन्होंने यह भी दावा किया है कि गया में इंडिया गठबंधन की हवा है और यहां से कुमार सर्वजीत की जीत तय है। यहां एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आए थे।
मालूम हो कि गया लोकसभा क्षेत्र वर्ष 1984 के पहले भले ही कांग्रेस का गढ़ रहा हो लेकिन बाद के दिनों में यहाँ क्या भाजपा, क्या राजद और क्या जदयू! सभी किसी न किसी चुनाव में जीत का परचम लहराते रहे हैं। वर्ष 2024 का लोकसभा चुनाव अब काफी रोचक हो चुका है। इस बार यहाँ सीधा मुकाबला राजद के पूर्वमंत्री कुमार सर्वजीत और हम के संस्थापक अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बीच है। इस मुकाबले में भितरघात रोकने में जो सफल होगा, उसकी जीत सुनिश्चित है।
बताते चलें कि पहले चरण लिए आगामी 19 अप्रैल को मतदान होना है। इस बार गया से कुल 14 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें प्रमुख रूप से पूर्व मुख्यमंत्री और हम के संस्थापक अध्यक्ष जीतन राम मांझी और राजद के कुमार सर्वजीत के बीच मुख्य मुकाबला है। इसके अलावा 5 अन्य दलीय उम्मीदवार और बाकी 7 निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में हैं।