ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश

Home / news / 'तेजस्वी है तो ताकत है ...; लालू ने बेटे का किया प्रमोशन :...

'तेजस्वी है तो ताकत है ...; लालू ने बेटे का किया प्रमोशन : बिहार के लोगों को दिया बड़ा संदेश ; सियासत हुई तेज

10-May-2024 09:06 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में तीन दिनों के बाद चौथे चरण का मतदान होना है। इससे ठीक पहले राजद सुप्रीमो लालू यादव ने तेजस्वी यादव को प्रमोट किया है। उन्होंने तेजस्वी यादव की जमकर तारीफ की। इसके बाद अब ऐसा लग रहा है कि लालू अब पूरी जिम्मेदारी तेजस्वी को सौंपने वाले हैं। लालू यादव ने तेजस्वी को ताकतवर नेता बताया है।


दरअसल, राष्ट्रीय जनता दल ने चौथे चरण के मतदान के पूर्व एक और चुनाव थीम सांग लांच किया है। जिसका शीर्षक है तेजस्वी है तो ताकत है। इस थीम सॉन्ग को कल देर शाम राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने अपने एक्स पर पोस्ट किया है। इसके बाद अब यह तय माना जा रहा है कि लालू अपनी पार्टी की पूरी जिम्मेदारी तेजस्वी यादव को देने जा रहे हैं। 


लालू प्रसाद यादव ने पोस्ट के अपने पुत्र और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सराहना भी की है। लालू प्रसाद ने लिखा है कि तेजस्वी है तो ताकत है। उन्होंने तेजस्वी को इंकलाब और क्रांति की अमानत बताया है। साथ ही लिखा है कि तेजस्वी है तो सबको शिक्षा, सबकी प्रगति और सबकी हिफाजत है। तेजस्वी है तो ताकत है, तेजस्वी है तो ताकत है।


उधर, इससे पहले लालू यादव ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा था कि मंडल कमीशन उन्होंने लागू किया था। आरक्षण सामाजिक आधार पर दिया जाता है, धर्म के आधार पर नहीं । वाजपेयी सरकार ने संविधान समीक्षा आयोग बनाया था। तीसरे चरण का रुख हमारे पक्ष में है। ये लोग 200 भी नहीं पार कर रहे हैं। ये लोग दलित पिछड़ा विरोधी हैं।