ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / ‘लालू चारा खाने वाले पंजीकृत अपराधी और तेजस्वी उनके बेटे’ मोदी की गारंटी...

‘लालू चारा खाने वाले पंजीकृत अपराधी और तेजस्वी उनके बेटे’ मोदी की गारंटी को चायनीज माल बताने पर भड़के सम्राट, बोले- सभी भ्रष्टाचारी जेल जाएंगे

31-Mar-2024 04:19 PM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA: दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में आयोजित भारत रत्न सम्मान समारोह में शामिल होने के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी रविवार को पटना लौट आए। पटना लौटते ही लालू तेजस्वी को निशाने पर लेते हुए सम्राट ने जोरदार हमला बोला। विपक्ष की रैली में तेजस्वी यादव द्वारा मोदी की गारंटी को चायनीज माल बताने पर सम्राट जमकर बरसे और कहा कि सभी भ्रष्टाचारी जेल जाएंगे, यही मोदी की गारंटी है।


दरअसल, दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडी गठबंधन द्वारा आयोजित लोकतंत्र बचाओ महारैली को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज करते हुए कहा कि “तुम तो धोखेबाज हो.. वादा कर के भूल जाते हो’.. रोज-रोज मोदी जी तुम ऐसा करोगे.. रोज-रोज मोदी जी तुम ऐसा करोगे..जनता जो रूठ गई तो हाथ मलोगे.. तुम तो धोखेबाज हो वादा कर के भाग जाते हो”।


तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी के लोग झूठ बोलने वाले लोग हैं। ये लोग यूरिया को भी चीनी बना देते हैं, ये लोग गोबर को हलवा बताकर परोस देते हैं। ये लोग आंख फोड़कर चश्मा दे देंगे और फिर कहेंगे कि हमलोगों ने चश्मा दिया है। ये झूठू पार्टी है इसलिए इन लोगों पर विश्वास मत कीजिएगा। नरेंद्र मोदी कहते हैं कि उनकी गारंटी मजबूत गारंटी है लेकिन नरेंद्र मोदी की गारंटी वैसी ही गारंटी है जैसे चाइनीज माल होता है।


पटना लौटे सम्राट चौधरी से जब मीडिया कर्मियों ने तेजस्वी के इस बयान को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को अच्छी तरह से पता है। उनके पिता जी इतने लंबे समय तक जेल में रहे, इससे बड़ा सर्टिफिकेट क्या होगा कि लालू प्रसाद बिहार में चारा खाने वाले नेता हैं और अगर कोई पंजीकृत अपराधी कोई है तो उसका नाम है लालू प्रसाद, तेजस्वी यादव उन्हीं के बेटे हैं। 


हेमंत सोरेन और अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तार पर सम्राट चौधरी ने कहा कि दोनों ही भ्रष्टाचारी हैं और भ्रष्टाचारियों की जगह जेल होती है, यही मोदी की गारंटी है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है कि जो भ्रष्टाचारी हैं वो जेल के अंदर होंगे और जो माफिया होगा उसको भी जेल जाना होगा।