ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / दिमान-ओमाग खराब हो गया है क्या उसका? तेजस्वी के आरोप सुनकर भड़के सम्राट...

दिमान-ओमाग खराब हो गया है क्या उसका? तेजस्वी के आरोप सुनकर भड़के सम्राट चौधरी, बोले- ये राजद नहीं है, दिमाग ठीक कर लें

17-Mar-2024 07:00 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में तीसरे चरण की शिक्षक बहाली का पेपर लीक होने के बाद इसको लेकर सियासत हो रही है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाने के बाद बयानबाजी का दौर शुरू हो गया गया है। अब डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव के आरोपों का जवाब दिया है। सम्राट चौधरी ने कहा है कि अगर उनका दिमाग खराब हो गया है तो उसे ठीक कर लें। यह आरजेडी का नहीं बल्कि बीजेपी का राज है, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।


दरअसल, राहुल गांधी की रैली में मुंबई जाने से पहले तेजस्वी ने तीसरे चरण की शिक्षक बहाली में हुए पेपर लीक को लेकर सरकार पर जोरदार हमला बोला। तेजस्वी यादव ने पहले एक्स पर इसको लेकर सरकार को घेरा और बाद में मीडिया में भी उनका बयान आया। तेजस्वी ने कहा कि महागठबंधन की 17 महीने की सरकार में चार लाख शिक्षकों की बिहार में बहाली हुई। इसको लेकर कई दौर के एग्जाम हुए लेकिन एक भी परीक्षा का पेपर लीक नहीं हुआ। नीतीश कुमार बीजेपी के साथ गए तो इतना बड़ा कांड हो गया।


जब मीडिया के लोगों ने डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी से तेजस्वी के आरोपों के जुड़ा सवाल पूछा तो वे भड़क गए और कहा कि दिमान-ओमाग खराब हो गया है क्या उसका? ये राजद नहीं है, दिमाग ठीक कर लें। एक एक चीजों की जांच हो रही है। बीपीएससी में पूरा देश जानता है कि लालू प्रसाद के राज में तो चेयरमैन जेल चला जाता था। जिन लोगों की इसमें संलिप्तता होगी, उसके ऊपर कार्रवाई कैसे नहीं होगी। पेपर लीक करने वाले युवा नहीं अपराधी हैं। प्रश्न यदि किसी ने लीक किया है तो कार्रवाई होनी चाहिए, मुफ्त का प्रसाद नहीं बंटता है।