Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश
05-May-2024 06:46 PM
By First Bihar
PATNA : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की तबीयत इन दिनों ठीक नहीं चल रही है। रविवार को जब तेजस्वी चुनाव प्रचार से वापस पटना लौटे तो वे व्हील चेयर पर बैठकर एयरपोर्ट से बाहर निकले। एयरपोर्ट से बाहर आने के बाद दो दो सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें पकड़कर गाड़ी में बैठाया। इससे पहले अररिया में चुनावी सभा के दौरान ही तेजस्वी की तबीयत बिगड़ गई थी। तब उन्हें आरजेडी कार्यकर्ताओं ने संभाला था।
दरअसल, लोकसभा चुनाव में महागठबंधन की जीत सुनिश्चित करने को लेकर तेजस्वी यादव चुनावी मैदान में खूब पसीना बहा रहे हैं। एक दिन में वह कई चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे हैं। जिसका असर उनकी सेहत पर भी पड़ने लगा है। पिछले दिनों अररिया में एक चुनावी सभा को संबोधित करने के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। रविवार को पटना एयरपोर्ट पर तेजस्वी व्हील चेयर पर बैठे नजर आए और खुद बताया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है।
इस दौरान उन्होंने सीएम नीतीश के उस बयान का जवाब भी दिया जिसमें उन्होंने चुनाव खत्म होने के बाद जांच कराने की बात कही है। तेजस्वी ने कहा कि बहुत अच्छी बात है। यह बात तो वह वर्ष 2017 से ही कह रहे हैं। वह बुजुर्ग हैं, कुछ भी कह सकते हैं। उनके पास कुछ कहने के लिए अब कुछ बचा नहीं है। जांच कराना है तो करा लें, किस बात का डर है। ईडी और सीबीआई से भी बड़ी एजेंसी है क्या उनके पास? जांच करा लें, अच्छी बात है।
तेजस्वी ने कहा कि लिखकर रख लीजिए वर्ष 2024 के अंत तक उनकी पार्टी खत्म हो जाएगी। यह मोदी की नहीं तेजस्वी की गारंटी है। पहले के दो चुनाव जो हुए हैं, वह महागठबंधन के पक्ष में थे और तीसरे चरण के चुनाव में तो बीजेपी के होश उड़ गए हैं। हमें हर जाति और धर्म के लोगों का पूरा सहयोग मिल रहा है। हमें उम्मीद ही नहीं है बल्कि पूरा भरोसा है कि हम चुनाव जीत रहे हैं। बिहार से एनडीए का सफाया होगा और केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है।