ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी

Home / news / ‘BJP ने दो-दो डिप्टी सीएम बनाएं हैं.. एक अनाप-शनाप बोलता है और दूसरा...

‘BJP ने दो-दो डिप्टी सीएम बनाएं हैं.. एक अनाप-शनाप बोलता है और दूसरा बड़बोला है’ विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी पर तेजस्वी का तीखा हमला

03-Mar-2024 02:32 PM

By First Bihar

PATNA: पटना के गांधी मैदान में आयोजित महागठबंधन की जन विश्वास रैली में पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बीजेपी को निशाने पर लेते हुए डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी पर तीखा हमला बोला है। तेजस्वी ने कहा कि बिहार में बीजेपी ने जिन दो लोगों को डिप्टी सीएम बनाया है, दोनों एक से बढ़कर एक हैं।


जन विश्वास रैली को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी के लोगों ने बिहार में दो दो उपमुख्यमंत्री बनाया है। एक अनाप-शनाप बोलता है और दूसरा बड़बोला है। ये जो बड़बोले उपमुख्यमंत्री को बनाया है वह 14 साल से चुनाव नहीं लड़े हैं और आखिरी बार लड़े भी हैं तो आरजेडी से लड़े हैं और जीते हैं। हमारे चाचा तो पलटी मारते ही हैं लेकिन सम्राट चौधरी भी कम नहीं हैं पांच पांच पार्टी बदल चुके हैं।


बता दें कि डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने महागठबंधन की रैली को लेकर जोरदार हमला बोला था। डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा था कि आरजेडी जनादेश के खिलाफ किसी तरह से सत्ता में आ गई थी लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया। आरजेडी को लोगों की सेवा कर अच्छा प्रदर्शन करने का मौका मिला था लेकिन ये लोग जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने में लगे और अब अपना चेहरा छिपाने और आरोपों से बचने के लिए जनविश्वास यात्रा और रैली कर रहे हैं लेकिन असल में यह रैली जन विश्वासघात रैली है।


वहीं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा था कि रैली करना सभी राजनीतिक दलों का लोकतांत्रिक अधिकार है, इससे किसी को भी दिक्कत नहीं होनी चाहिए। सभी दल अपनी पार्टी की रैली करते हैं लेकिन, राष्ट्रीय जनता दल की पहचान यही है कि यह चुनाव बहुत अच्छे से लड़ती है पर हर बार हार जाती है। इस बार भी उनके उम्मीदवार अच्छी लड़ाई देंगे लेकिन वे 2 लाख वोटों के अंदर से हारेंगे।