मोतिहारी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने दहेज हत्या का लगाया आरोप बिहार में उड़ान की नई शुरुआत! 2027 तक तैयार हो जाएगा एक और हवाई अड्डा, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने निकाला टेंडर Bihar News: गया में सब-इंस्पेक्टर के भाई की गोली लगने से मौत, हत्या या सुसाइड? अमर शहीद जुब्बा सहनी के नाम पर राजनीति तो खूब की गई, लेकिन उनके गांव तक विकास की किरण नहीं पहुंची: मुकेश सहनी पटना NEET छात्रा केस में नया मोड़, मनीष रंजन की जमानत पर सुनवाई के दौरान वकील ने जांच पर उठाए गंभीर सवाल कहीं आप भी तो नहीं कर रहे इस AI का इस्तेमाल? तो सावधान, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! बाढ़ में शराब माफिया के घर छापेमारी, छत से गिरकर दारोगा गंभीर रूप से हुआ घायल BIHAR NEWS : सम्राट, विजय और उपेंद्र के घर होगी एनडीए की तीन दिवसीय बैठक, तैयार होगी खास रणनीति; तेजस्वी की मुश्किलें बढ़ना तय 'हम ई बियाह न करब ...', मंडप पर लड़की ने शादी से किया इनकार, बिना दुल्हन वापस लौटी बरात BIHAR NEWS : एडमिट कार्ड बना मजाक, कैंडिडेट की फोटो की जगह छपी कुत्ते की तस्वीर; जानिए क्या है पूरा मामला
31-Mar-2024 02:40 PM
By First Bihar
PATNA: दिल्ली में इंडी गठबंधन की रैली को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने एक फिल्मी गाने के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। तेजस्वी ने लोगों को गोनिंदा की फिल्म का गाना याद दिलाया और मंच से गाने लगे। “तुम तो धोखेबाज हो.. वादा कर के भूल जाते हो’.. रोज-रोज मोदी जी तुम ऐसा करोगे.. रोज-रोज मोदी जी तुम ऐसा करोगे..जनता जो रूठ गई तो हाथ मलोगे.. तुम तो धोखेबाज हो वादा कर के भाग जाते हो”।
तेजस्वी ने कहा कि एक सर्वे में पता चला है कि देश में बेरोजगारों में से 83 फीसदी युवा हैं। देश में पढ़े लिखे युवाओं में बेरोजगारी लगभग 65 फीसदी है। ग्रामीण इलाकों में सिर्फ साढ़े 17 फीसदी युवाओं के पास काम है। गांव में 83 फिसदी युवा आज बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। मोदी सरकार ने आज तक एक भी काम नहीं किया। अगर देश में इंडी गठबंधन की सरकार बनती है तो नौजवानों को हमलोग नौकरी देने का काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग झूठ बोलने वाले लोग हैं। ये लोग यूरिया को भी चीनी बना देते हैं, ये लोग गोबर को हलवा बताकर परोस देते हैं। ये लोग आंख फोड़कर चश्मा दे देंगे और फिर कहेंगे कि हमलोगों ने चश्मा दिया है। ये झूठू पार्टी है इसलिए इन लोगों पर विश्वास मत कीजिएगा। नरेंद्र मोदी कहते हैं कि उनकी गारंटी मजबूत गारंटी है लेकिन नरेंद्र मोदी की गारंटी वैसी ही गारंटी है जैसे चाइनीज माल होता है।
तेजस्वी ने मोदी की गारंटी की तुलना चाइनीज माल से करते हुए कहा कि जिस तरह से चायनिज माल को दो चार बार इस्तेमाल करने के बाद उसकी गारंटी खत्म हो जाती है, वैसे ही जबतक चुनाव है तब तक ही नरेंद्र मोदी की गारंटी है, बाकी कुछ नही है। दो करोड़ रोजगार के वादे का क्या हुआ? 15-15 लाख रुपए का क्या हुआ? ये लोग किसी सवाल का जवाब देने वाले नहीं हैं लेकिन हमेशा प्रोपगेंडा चलाने का काम करते हैं और लोगों को भटकाने का काम करते हैं, इसलिए सभी लोगों को इनसे सावधान रहना होगा।