Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश
03-May-2024 03:05 PM
By First Bihar
DARBHANGA : दरभंगा में तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इन लोगों की हालत खराब है। हम और मुकेश सहनी महागठबंधन के पक्ष में घूम रहे हैं। उधर से कभी राजनाथ सिंह, कभी नड्डा जी, कभी अमित शाह आ रहे हैं। तो कभी प्रधानमंत्री आ रहे हैं। यानी उनके जो स्थानीय व एलाइंस के नेता हैं, सभी बेकार हैं। वह किसी काम के नहीं हैं। उन लोगों से काम नहीं चल रहा है। अब हालत तो इन लोगों की भी खट्टी हो रखी है। उन्होंने कहा कि हम तो बोलते हैं कि प्रधानमंत्री डोनाल्ड ट्रंप, पुतिन के साथ साथ तानाशाह किम जोंग उन को भी बुलाकर प्रचार करवा ले। लेकिन कुछ होने वाला नहीं है।
उन्होंने आरक्षण के सवाल पर चिराग पासवान को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि चिराग पासवान ने कहा है कि पूर्व में जो संपन्न दलित हैं, उन्हें आरक्षण छोड़ देना चाहिए। तेजस्वी ने चिराग से पूछा कि क्या वह संपन्न दलित नहीं है? समस्तीपुर से जिन्हें उन्होंने टिकट दिया है, क्या वह संपन्न दलित नहीं हैं? जिनको जमुई से टिकट दिया गया है, वह संपन्न दलित नहीं हैं क्या? यह बात तो हमने नहीं, खुद चिराग पासवान ने कहा था।
तेजस्वी यादव ने कहा कि इस बात को हमने चिराग पासवान को रिमाइंड कराया है कि संविधान में जो प्रावधान है वह बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का दिया हुआ है। उन्होंने जो आरक्षण दिया है, आप उसके विरोध में ऐसी बातें कर रहे हैं। बीजेपी के नेता कई बार मंच से उनके उम्मीदवार और एमपी बिहार में ऐसी बात कह चुके है। हमने तो वीडियो भी डाला था। जो गया में इनके लोग बोल रहे थे। संविधान को खत्म कर देंगे, यह लोग तो ऐसा कर ही रहे हैं।