ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / news / तेज रफ़्तार का कहर ! सड़क हादसे में मां-बेटी सहित तीन की मौत;...

तेज रफ़्तार का कहर ! सड़क हादसे में मां-बेटी सहित तीन की मौत; होली मनाने जा रही थी मायके

25-Mar-2024 08:52 AM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में मां-बेटी सहित तीन की मौत हो गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, बेगूसराय में बीते रात भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में ड्राइवर सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि सामने से अचानक तेज रफ्तार पुलिस की गाड़ी आ गई। जिससे कार अनियंत्रित हो गई और यह भीषण हादसा हो गया।


वहीं, इस घटना में मृतक की पहचान मुजफ्फर पुर गायघाट निवासी निवासी सुधीर कुमार सिंह का 45 वर्षीय पत्नी अर्चना देवी , पुत्री 15 वर्षीय  नम्रता सिंह , घर में रह रही नौकरानी 10 वर्षीय काजल कुमारी शामिल हैं। वहीं घायल सुधीर कुमार सिंह, 12 वर्षीय पुत्र ओम कुमार और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। 


मृतिका के भाई गुंजन कुमार ने बताया कि होली के अवसर पर अर्चना मुजफ्फरपुर के गायघाट से अपने मायके जमुई जा रहे थे। तभी बछवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत झमटिया के निकट स्थित एन एच 31 पर हादसे का शिकार हो गए। परिजनों की माने तो पुलिस वाहन अचानक सामने आ गई जिससे चकमा खाकर कार अनियंत्रित होकर एन एच किनारे गड्ढे में पलट गई जिससे तीनों की घटना स्थल पर मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। इस बड़े सड़क हादसे के बाद होली की खुशी का माहौल गम में तब्दील हो गया है।