आवाज़ उठाई तो बरसी लाठियां! बिहार के इस जिले में छेड़खानी के विरोध पर हिंसा, लोग सहमे Railway News : रेलवे कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! राम नवमी से पहले सरकार का बड़ा फैसला; जानें फायदे Patna News : रामनवमी पर पटना लॉक! महावीर मंदिर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये ट्रैफिक अपडेट; जानें नया रूट प्लान Bihar News : आधार बनवाना हुआ मुश्किल! UIDAI के फैसले से छात्रों की बढ़ी परेशानी, जानिए क्या है नया अपडेट Bihar Politics : जेडीयू में बगावत! सांसद गिरधारी यादव की सदस्यता पर संकट, अपनी ही पार्टी ने उठाई अयोग्यता की मांग BIHAR NEWS : मोकामा में बवाल! आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला, दारोगा लहूलुहान Bihar News : घर बनाने से पहले पढ़ लें ये खबर! बिहार में बदल गए निर्माण के नियम, सरकार ने जारी किया नया आदेश; यह सुविधाएं भी होगी ऑनलाइन BIHAR NEWS : राजस्व अधिकारियों को अल्टीमेटम, आज काम पर नहीं लौटे तो जाएगी नौकरी; सरकार बोली- अब नहीं चलेगी हड़ताल Indian Railway : अब टिकट कैंसिल किया तो पैसा गया! रेलवे के नए नियम से इन लोगों पर कड़ी चोट; जानिए रिफंड लेने के लिए क्या करना होगा LPG उपभोक्ताओं को बड़ा झटका: अब गैस सिलेंडर बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार, सरकार ने लागू किए नए नियम
30-Nov-2024 08:52 AM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा जारी है। राज्य के अंदर आए दिन आए दिन कहीं न कहीं सड़क दुर्घटना में लोगों कि जान नहीं जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बेगूसराय से निकल कर सामने आ रहा है। जहां तेघड़ा थाना क्षेत्र के पीढौली पंचायत अंतर्गत कुश्ती ढाला के समीप NH-28 ओर सड़क दुर्घटना में एक युवक की मृत्यु हो गई।
स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की जानकारी गस्ती कर रहे तेघड़ा थाना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही तेघड़ा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची घायल युवक को इलाज हेतु तेघड़ा अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान उसके पास मिले आधार कार्ड से धनकौल पंचायत के वार्ड संख्या 11 विषहर स्थान निवासी गुलो महतो के 54 वर्षीय पुत्र शिवचंद्र महतो के रूप में हुईक्षेत्र संख्या-18 जिला परिषद सदस्य है।
स्थानीय लोगों ने बताया यह बछवारा से तेघड़ा की और अपनी निजी मोटरसाइकिल वहां से आ रहे थे किसी अज्ञात वाहन के चपेट में आने से सड़क दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई । घटनास्थल से वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मौत की खबर लगते ही क्षेत्र मे गमगीन माहौल उत्पन्न हो गया। बता दें कि अज्ञात वाहन और मोटर साइकिल की आमने सामने की टक्कर मे जिला परिषद सदस्य शिवचंद्र महतो गंभीर रूप से घायल हो गया, जहां आनन फानन मे स्थानीय लोगो ने इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल तेघरा लाया
जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया वही घटना की खबर सुनते ही लोगो की भीड अनुमंडल अस्पताल तेघरा मे भीड़ उमर पड़ा।पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन मे जुट गयी है। इधर घटना की सूचना मिलते ही जिला परिषद सदस्य प्रवीण शेखर, भाजपा नेता कृष्णनंदन सिंह सहित हजारों की संख्या में लोग अनुमंडल अस्पताल तेघड़ा पहुंचे। तेघरा थाना अध्यक्ष अमलेश कुमार के द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया है।