ब्रेकिंग न्यूज़

BJP Bihar meeting : बिहार में सरकार गठन पर BJP का बड़ा दांव! 10 अप्रैल को दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, CM चेहरे पर होगा फैसला Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू

Home / news / तेज रफ्तार बस ने सात लोगों को कुचला, हादसे में बिहार के दो...

तेज रफ्तार बस ने सात लोगों को कुचला, हादसे में बिहार के दो समेत 4 की मौत

09-Feb-2023 02:17 PM

By First Bihar

MUNGER : देश के अंदर सड़क हादसों में मौत का आकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर रोज किसी न किसी जगहों से यह जानकारी निकल कर सामने आती रहती है कि, तेज रफ़्तार का शिकार होने के कारण लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ रहा है। इस बीच अब एक ताजा मामला बिहार के मुंगेर जिले से जुड़ी हुई है। यहां के एक युवक का यूपी के ग्रेटर नोएडा में सड़क हादसे में मौत हो गई है। 


मिली जानकारी के मुताबिक़, यूपी के ग्रेटर नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र में एनएच-91 पर एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने सात लोगों को कुचल दिय।  इस सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। ये लोग एक ही कंपनी से काम कर वापस लौट रहे थे। तभी उनकी बस हादसे की शिकार हो गया। इस हादसे में तीन कर्मचारी गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। तीनों की हालत नाजुक बनी हुई है। जिन्हें दिल्ली के किसी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। इस घटना में मरने वालों में दो युवक बिहार का रहने वाला भी बताया जा रहा है।  


बताया जा रहा है कि, रोडवेज की बस बदायूं से नोएडा की तरफ जा रही थी। तभी बस सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई। इसके बाद बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। इस घटना में मृत चार में से दो बिहार के रहने वाले हैं। इनकी पहचान मुंगेर के बरियारपुर थाना अंतर्गत खड़िया ग्राम निवासी जगदीश दास के पुत्र संकेश्वर कुमार दास (25 वर्ष) और बांका जिले के रजौन प्रखंड के नवादा सहायक थाना अंतर्गत खरवा गांव के महादलित टोला निवासी बिच्छू दास के पुत्र मोहरिल कुमार दास (22 वर्ष) के रूप में की गई है। 


इधर, इस घटना की जानकारी मिलते ही बांका  के मोहरिल कुमार दास के घर कोहराम मच गया। इसकी दो वर्ष पहले ही रजौन थाना अंतर्गत लकड़ा गांव में उसकी शादी हुई थी। मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मोहरील चार भाई में दूसरे स्थान पर था। छठ के बाद वह गाजियाबाद मजदूरी करने के लिए गया था। वह हीरो मोटर्स कंपनी में काम कर रहा था। इसके आलावा एक अन्य मृतक बिच्छू दास के घर में बिच्छू दास के चार बेटे और दो बेटियां हैं। चार बेटों में होरिल, मोहरील, सुशील, बालमुकुंद (दिव्यांग) और दो पुत्री काला देवी एवं माला देवी विवाहित हैं। वहीं,घटना की सूचना मिलने के बाद मोहरील के पिता अपने पंचायत के वार्ड नंबर 15 की सदस्य ममता देवी के पति अमूल कुमार दास के साथ गाजियाबाद के लिए रवाना हो गए हैं।