ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / लश्कर के तीन आतंकी गिरफ्तार, सरकारी काम में लगे लोगों को टारगेट करने...

लश्कर के तीन आतंकी गिरफ्तार, सरकारी काम में लगे लोगों को टारगेट करने का मिला था टास्क, सेना ने दबोचा

26-Aug-2023 03:18 PM

By First Bihar

DESK: बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर से आ रही है, जहां सेना और स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर लस्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आतंकियों के पास से सेना ने 5 हैंड ग्रेनेड भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार तीनों आतंकवादी अलग-अलग ऑपरेशन को अंजाम देने की फिराक में थे।


जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सेना के 28 राष्ट्रीय राइफल्स के साथ मिलकर कुपवाड़ा में लस्कर-ए-तैयबा से जुड़े दो आतंकवादियों को पकड़ा है, जो लस्कर-ए-तैयबा कमांडर गुलाम रसूल उर्फ राफिया रसूल के निर्देश पर काम कर रहे थे। आतंकियों की पहचान शतमुक्कम के रहने वाले जुबैर अहमद शाह पीरजादा और पीरजादा मुबाशिर यूसुफ के तौर पर हुई है।


इसके अलावा कुपवाड़ा पुलिस ने 47 आरआर (बिहार) के साथ मिलकर गमुल्ला शालपोरा इलाके से जहूर अहमद खान को गिरफ्तार किया है। जिस गाड़ी में वह बैठा था उससे सुरक्षा बलों ने एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया है। पुलिस को जानकारी मिली है कि पकड़े गए आतंकवादी को सरकारी काम में जुड़े लोगों को टारगेट करने का टास्क मिला था। फिलहाल सेना और पुलिस के अधिकारी आतंकियों से पूछताछ कर रहे हैं।