बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
09-Jul-2023 06:54 PM
By FIRST BIHAR
DESK: ज्वेलरी शॉप के बाहर अक्सर गार्ड या बाउंसर को खड़े आप देखते होंगे। इसे देखकर आपकों कभी आश्चर्य नहीं हुआ होगा। लेकिन अब हम जो बताने जा रहे हैं उसे जानकर आप दंग रह जाएंगे। दरअसल टमाटर का दाम आसमान छू गया है। पेट्रोल से ज्यादा महंगा टमाटर हो गया है। टमाटर के बढ़ते दाम को देखते हुए बनारस के लंका क्षेत्र के सब्जी दुकानदार ने टमाटर की सुरक्षा के लिए दुकान पर दो बाउंसरों को तैनात कर दिया है जो टमाटर की रखवाली कर रहे हैं।
सब्जी दुकानदार सपा का कार्यकर्ता भी बताया जा रहा है जिसने दुकान पर पोस्टर भी टांग दिया है। जिसमें उसने लिखा है कि पहले पैसे तब टमाटर..कृपया टमाटर को ना छुएं...9 साल महंगाई की मार..इस तरह के स्लोग्न सब्जी दुकानदार व सपा कार्यकर्ता ने अपनी दुकान पर लगाया है। जिसे देखकर यहां से गुजरने वाले लोग भी हैरान हैं। बता दें कि 15 रुपये किलो मिलने वाला टमाटर आज 150 रुपये किलो मिल रहा है।
एक तो पहले से ही महंगाई ने लोगों की कमर तोड़कर रख दी है ऊपर से टमाटर भी अब इसमें शामिल हो गया है। टमाटर का भी भाव इन दिनों काफी बढ़ गया है। इतना महंगा होने के कारण लोग किलो की जगह ग्राम में टमाटर खरीद रहे हैं। कई जगह तो लोग टमाटर को लेकर हाथापाई तक कर चुके है। कई जगहों पर तो टमाटर ही लूट लिया जा रहा है।
इस तरह की घटनाएं सामने आता देख बनारस के सब्जी दुकानदार ने अपने दुकान पर टमाटर की सुरक्षा के लिए बाउंसर तक तैनात कर दिया है। जो सब्जी दुकान पर आकर मोलभाव करता है उसे वो साइड कर देते हैं टमाटर को तो हाथ लगाने की भी नहीं सोचिए..क्योंकि ये दोनों बाउंसर टमाटर को छूने तक नहीं देते हैं क्योंकि टमाटर की ही सुरक्षा में इन्हें लगाया गया है। सब्जी दुकानदार सपा कार्यकर्ता भी है। टमाटर की बढ़ी कीमतों और महंगाई को लेकर वो बीजेपी सरकार पर हमलावर है। सपा कार्यकर्ता के सब्जी दुकान की चर्चा इलाके में खूब हो रही है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...