ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी

Home / news / बड़ा हादसा टला: टेकऑफ से ठीक पहले इंडिगो की फ्लाइट में आई खराबी,...

बड़ा हादसा टला: टेकऑफ से ठीक पहले इंडिगो की फ्लाइट में आई खराबी, आनन-फानन में रोकी गई उड़ान

18-Oct-2023 12:37 PM

By First Bihar

RANCHI: राजधानी रांची में बुधवार को एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। इंडिगो की फ्लाईट रांची एयरपोर्ट पर उड़ान भरने के लिए तैयार थी, तभी विमान के इंजन में खराबी आ गई। इसके बाद फ्लाइट पर सवार यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए फ्लाइट को रोक दिया, जिससे आज एक बड़ा हादसा होने से बच गया।


दरअसल, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर इंडिगो की विमान संख्या 6E 7562 कोलकाता के लिए उड़ान भरने को तैयारी थी। सभी यात्री फ्लाइट में बैठ चुके थे। फ्लाइट टेकऑफ करने ही वाली थी कि उसके इंजन में खराबी आ गई। पायलट ने तुरंत टेकऑफ को रोक दिया। इसके बाद तुरंत इसकी जानकारी एयरपोर्ट अथॉरिटी को दी गई।


सभी यात्रियों को विमान से बाहर निकाला गया और सूचना के बाद मकेनिकल टीम और इंजीनियर मौके पर पहुंचे और खराबी की जांच शुरू की। फ्लाइट में करीब डेढ़ सौ यात्री सवार थे। गनीमत की बात रही कि उड़ान से पहले ही फ्लाइट के इंजन में खराबी का पता चल गया और पायलट की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।