ब्रेकिंग न्यूज़

श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में

Home / news / ताइवान में भूकंप के ज़ोरदार झटके, दो मंजिला इमारत गिरी, सुनामी का अलर्ट...

ताइवान में भूकंप के ज़ोरदार झटके, दो मंजिला इमारत गिरी, सुनामी का अलर्ट जारी

18-Sep-2022 03:13 PM

DESK : ताइवान में रविवार रात को जोरदार भूकंप आया है, जिसके बाद अब यहां सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। ताइवान में आए भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.2 दर्ज की गई है। यह तीव्रता सामान्य स्तर की नहीं है, बल्कि ये डराने वाली है। ताइवान के युजिंग शहर में 7.2 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इस भूकंप के तीन बड़ी इमारत के धाराशायी होने की सूचना है। 




भारतीय समयानुसार दोपहर करीब 12.14 बजे इतनी तेज तीव्रता वाले भूकंप के झटके लगे हैं। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने कहा कि ताइवान के युजिंग से 85 किमी पहले में एक जोरदार भूकंप आया। भूंकप से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ भूकंप के सेंटर के पास एक दो मंजिला इमारत समेत तीन बड़ी इमारत धाराशायी की गई। इस दौरान चार लोग दब गए, जिन्हें समय रहते रेस्क्यू किया गया। वहीं, इस भूकंप में ट्रेन पटरी से उतर गई।




वहीं, राजधानी ताइपे में द्वीप के उत्तरी एरिया में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। आपको बता दें, इससे एक दिन पहले भी यहां भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसकी तीव्रता 6.5 दर्ज की गई थी।