Bihar Road Project : 3 साल से अधर में फंसा फोरलेन! रामनगर-कच्ची दरगाह प्रोजेक्ट फिर रुका, जानिए क्या है असली कारण? Bihar News : मंच पर गाना, नीचे हंगामा! कल्पना पटवारी के कार्यक्रम में चलीं कुर्सियां, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज BIHAR NEWS : खाड़ी संकट में फंसे बिहारियों के लिए सरकार अलर्ट! जारी हुए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर; आप भी कर लें नोट Bihar News: स्टेज पर खेसारी, नीचे बेकाबू हुई भीड़! जमकर हुई पत्थरबाजी और लाठीचार्ज; कई घायल Bihar News : बिहार में बिजली बनी ‘कमाई की मशीन’! जानिए कैसे सस्ता होगा आपका बिल; उपभोक्ताओं के लिए आई खुशखबरी Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ
10-Apr-2020 04:47 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बेगूसराय में अब तक कोरोना के पांच पॉजिटिव मामले सामने आए हैं. जिसमें से एक का दोबारा जांच कराने के बाद रिपोर्ट नेगेटिव आ गया है और उसे अभी होम क्वॉरेंटाइन में रखा गया है. शेष चार कोरोना संक्रमित मरीजों को सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज चल रहा है.
यह जानकारी देते हुए डीएम अरविन्द कुमार वर्मा ने बताया कि ये लोग पिछले एक महीना से जिला के विभिन्न जगहों पर जाकर तब्लीगी जमात से जुड़ा कार्य कर रहे थे. इन लोगों के छह जगहों पर जाने की जानकारी मिली है. जिसे सील कर दिया गया है तथा वहां के लोगों को सर्विलांस पर रखकर टेस्ट कराया जा रहा है. वहीं इलाके को सैनिटाइज किया जा रहा है. डीएम ने कहा कि लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है, स्थिति नियंत्रण में है. सावधान रहें और लॉकडाउन के प्रावधान का अनुपालन करें, अपने घरों में रहें बहुत आवश्यक हो तभी परिवार के कोई एक व्यक्ति समान खरीदने के लिए दुकानों पर निकलें.
जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं, लोगों की जांच और आवश्यकता के अनुसार सैंपल कलेक्ट कराए जा रहे हैं. कन्फर्म केस मामले में आने वाले सभी प्रोटोकॉल के तहत किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा करते हुए डोर-टू-डोर शत-प्रतिशत स्वास्थ्य परीक्षण करने का निर्देश दिया गया. इसके अलावा स्कूल क्वॉरेंटाइन सेंटर, आपदा राहत केंद्र एवं जिला नियंत्रण कक्ष के कार्यों की समीक्षा के साथ आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए. डीएम ने बताया कि बेगूसराय में 61 व्यक्ति को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है. जिसमें 6 व्यक्ति सदर अस्पताल, 12 व्यक्ति अग्रसेन मातृ सेवा सदन, 19 व्यक्ति रामधारी सिंह इंजीनियरिंग कॉलेज तथा 24 विष्णु होटल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं. चक्षु एप के माध्यम से 11468 व्यक्तियों का अनुश्रवण किया जा रहा है. आपदा राहत केंद्र में 2027 को भोजन तथा 414 को आवासन उपलब्ध कराया गया है. बाहर रह रहे 168 लोगोंं को प्रवासी मजदूर सहायता कोषांग के माध्यम से मदद पहुंचाई गई है.