ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / तब्लीगी जमात के लोगों ने बिहार के अस्पताल में भी की शर्मनाक हरकत,...

तब्लीगी जमात के लोगों ने बिहार के अस्पताल में भी की शर्मनाक हरकत, परेशान हुआ प्रशासन

05-Apr-2020 06:55 AM

DESK : पूरे देश में महामारी फैलाने के बाद शर्मनाक हरकतें कर रहे तब्लीगी जमात के समर्थकों ने अब बिहार में अपनी करतूत दिखानी शुरू कर दी है. बिहार के पश्चिमी चंपारण के नरकटियागंज अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराये गये तब्लीगी जमात समर्थक की हरकतों से डॉक्टर-कर्मचारी से लेकर गार्ड तक परेशान हो चुके हैं. अस्पताल प्रबंधन ने आलाधिकारियों को सूचना देकर दिशा निर्देश मांगा है.


नरकटियागंज अस्पातल में मचा हड़कंप

दरअसल कोरोना वायरस को लेकर देश भर में तब्लीगी जमात के समर्थकों की पहचान के लिए चले अभियान में नरटकियागंज के पास भी एक व्यक्ति पकड़ा गया. उसमें कोरोना के लक्षण पाये जाने के बाद अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है. शनिवार को उसने अस्पताल में हंगामा खडा कर दिया. काफी देर तक पूरे अस्पताल में अफरातफरी मची रही. 


थूक लगाकर गार्ड को देने लगा नोट


नरकटियागंज अस्पताल के कर्मचारियों के मुताबिक शनिवार को वार्ड में संदिग्ध जमाती ने शोर मचाना शुरू किया. इससे वहां भर्ती दूसरे मरीज परेशान हो गये. उन्होंने गार्ड से इसकी शिकायत की तो गेट पर तैनात गार्ड उसे शांत कराने पहुंचा. इसी दौरान कोरोना का संदिग्ध मरीज बताये जा रहे के जमाती ने जेब से 50 रुपये निकाले और फिर मुंह में ऊंगली डालकर नोट में थूक लगा दिया. 

आइसोलेशन वार्ड के गेट पर तैनात गार्ड ने बताया कि जमाती थूक लगा नोट उसे जबरन थमाने लगा. उसने गार्ड से कहा, तुमलोग बहुत काम कर रहे हो, इसलिए पैसे रख लो काम आयेगा. कोरोना के संदिग्ध मरीज को नोट पर थूक लगाते देख गार्ड सतर्क हो गया और उसने अस्पताल के दूसरे कर्मचारियों को इसकी खबर दी. फिर गार्ड वहां से भाग खड़ा हुआ. इससे अस्पताल में खलबली मच गई. पूरे अस्पताल में खबर फैल गयी कि कोरोना का संदिग्ध मरीज थूक लगाकर रुपये देकर बीमारी को फैला रहा है. 


आइसोलेशन वार्ड से हटाया गया जमाती

हंगामे के बाद कोरोना के संदिग्ध मरीज बताये जा रहे तब्लीगी जमात समर्थक को आइसोलेशन वार्ड से शिफ्ट किया गया. अस्पताल के डॉक्टर शिव कुमार ने बताया कि आइसोलेशन वार्ड में उसके साथ तीन और मरीज थे. लेकिन उसकी हरकतों से दूसरे मरीज सांसत में थे. लिहाजा उसे दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है. उस वार्ड की कड़ी निगरानी की जा रही है. सारे मामले से जिला प्रशासन को अवगत करा दिया गया है.