मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
14-Jun-2022 08:26 AM
PATNA : 2 साल पहले आज ही के दिन बॉलीवुड का चमकता हुआ सितारा सुशांत सिंह राजपूत इस दुनिया को छोड़ गया था। सुशांत सिंह राजपूत के मौत की खबर जब सामने आई तो हर तरफ लोग सन्न रह गए। सुशांत ने खुदकुशी की यह बात किसी के भी गले से नहीं उतरी, नतीजा यह हुआ कि सुशांत सिंह की मौत के बाद उनके परिवार वालों से लेकर चाहने वालों तक ने खुदकुशी की बजाय हत्या की तरफ आशंका जताई। मामला इतना बढ़ा कि सीबीआई को जांच का जिम्मा दे दिया गया लेकिन आज सुशांत सिंह राजपूत की दूसरी पुण्यतिथि के मौके पर भी ना तो सुशांत सिंह के परिवार को इंसाफ मिल पाया और ना ही सीबीआई की जांच किसी नतीजे पर पहुंच पाई। सुशांत सिंह की हत्या या आत्महत्या इस बिंदु की जांच करने का जिम्मा सीबीआई को मिला लेकिन सीबीआई की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी वैसे वैसे बॉलीवुड में ड्रग्स कनेक्शन की तरफ बात बढ़ती गई। मामला इतना पेचीदा हो गया कि सुशांत की बात पीछे छूट गई और बड़े-बड़े सितारों का नाम रख कनेक्शन में सामने आने लगा।
सुशांत का परिवार पटना में रहता है। पटना में सुशांत ने अच्छा खासा वक्त भी गुजारा था यही वजह है पटना के लोगों की संवेदना सुशांत सिंह के साथ ज्यादा जुड़ी हुई थी। सुशांत की मौत के बाद पटना के लोगों ने इंसाफ के लिए सड़क पर उतरकर प्रदर्शन तक किया था। पटना के जिस राजीव नगर इलाके में सुशांत सिंह का घर है, वहां आज उनके नाम पर एक चौक तक बनाया जा चुका है। सुशांत सिंह की पुण्यतिथि के मौके पर आज पटना में ब्लड डोनेशन कैंप से लेकर कई तरह के आयोजन किए जा रहे हैं। लेकिन सुशांत के लिए इंसाफ की लड़ाई लड़ने वाले पटना के युवाओं को आज भी इस बात का मलाल है कि इस बेहद महत्वपूर्ण केस में सीबीआई किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई।
नीतीश कैबिनेट में मंत्री बन चुके सुशांत सिंह के चचेरे भाई नीरज सिंह बबलू ने अपने भाई की मौत के बाद सीबीआई जांच की मांग रखी थी। सुशांत की मौत का राज सामने आ पाए इसलिए उन्होंने हर स्तर पर प्रयास किया। नीरज बबलू दो साल पहले बीजेपी के विधायक थे लेकिन आज वह सरकार में मंत्री हैं। अब सीबीआई की सुस्त जांच को लेकर कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं। मौत के बाद सुशांत की कई कहानियां एक-एक कर मीडिया के जरिए सामने आती रहीं। रिया चक्रवर्ती से लेकर उन तमाम लोगों से उनके रिश्ते पर रिपोर्ट आते रहे सुशांत जिनके करीब थे, लेकिन आज यह सब बातें पीछे छूट चुकी हैं। सच्चाई यही है कि सुशांत सिंह की मौत के 2 साल बाद भी यह सवाल बना हुआ है कि बॉलीवुड के चमकते सितारे ने खुदकुशी की थी या फिर किसी साजिश का शिकार हुए थे?