पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा
20-Aug-2020 09:33 AM
PATNA : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के मौत की जांच अब सीबीआई करेगी. इसे लेकर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुना दिया है. सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सुशांत सिंह राजपूत के पिता के के सिंह ने एक प्रेस बयान जारी किया है. जिसमें उन्होंने बताया कि वे कानूनी रुप से सुशांत के वारिस हैं.
उन्होंने जारी किए गए प्रेस नोट में लिखा है कि सुशांत ने अपनी जिंदगी में जिन वकीलाें, सीए और प्रोफेशनल काे रखा था, उनकी सेवाएं ले रखीं थीं, कानूनी वारिस हाेने के चलते अब उनकी सेवाएं सुशांत की माैत के बाद समाप्त करता हूं. अब बिना मेरी सहमति के कोई भी वकील, सीए या कोई अन्य को सुशांत की संपत्ति पर रिप्रजेंट करने के हक नहीं होगा.
सुशांत के पिता केके सिंह ने लिखा कि 'मैं यह भी साफ कर देता हूं कि मैं और मेरी बेटियाें ने एसकेवी लाॅ ऑफिसेज, काॅमर्शियल, वरुण सिंह काे बताैर वकील के रूप में अधिकृत किया है. साथ ही सीनियर वकील विकास सिंह मेरे परिवार काे रिप्रजेंट करने के लिए अधिकृत हैं. काेई दूसरा व्यक्ति जाे परिवार का दावा कर रहा है, उन्हें मेरी सहमति नहीं है.