ब्रेकिंग न्यूज़

LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम Bihar new road project : अब सफर होगा आसान! इस जिलें में 5 नई सड़कों से ट्रैफिक होगा फ्री; जानिए किस-किस इलाके में होगा निर्माण भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा Patna Digha Road Project : पटना में खत्म होगा सबसे बड़ा जाम! दीघा में बनने जा रहा 3 गुना बड़ा गोलंबर; जानिए क्या है सरकार का प्लान BIHAR NEWS : जेल से बाहर आते ही ताकत का शो! अनंत सिंह का मेगा स्वागत की तैयारी, मंदिरों में पूजा -रास्ते में समर्थकों का काफिला; पूरा शेड्यूल तैयार

Home / news / सुशांत केस : रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती से CBI कर रही पूछताछ,...

सुशांत केस : रिया के भाई शौविक चक्रवर्ती से CBI कर रही पूछताछ, जल्द ही परिवार के अन्य लोगों को समन

24-Aug-2020 02:29 PM

DESK : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई की जांच में तेजी के साथ आगे बढ़ रही है. सुशांत सिंह केस में सीबीआई एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के भाई शोभित चक्रवर्ती से पूछताछ कर रही है. डीआरडीओ गेस्ट हाउस में रिया के भाई शोभित चक्रवर्ती से सीबीआई ने पहली पहली बार पूछताछ शुरू की है. इससे पहले सीबीआई ने सुशांत सिंह राजपूत के घर में रहने वाले 3 लोगों से पूछताछ की है.


सीबीआई ने सुशांत सिंह राजपूत के घर में रहने वाले उनके रूम पार्टनर सिद्धार्थ पिचानी इ अलावा नीरज और केशव से पूछताछ की है और उनसे कई अहम बिंदुओं पर आगे भी सीबीआई जानकारी ले रही है. सीबीआई के सूत्रों के मुताबिक जल्द ही रिया चक्रवर्ती और उनके पिता को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है. सीबीआई की तरफ से रिया को समन भेजने की तैयारी है. उधर सीबीआई की एक अन्य टीम कोटक महिंद्रा बैंक पहुंची है, जहां सुशांत सिंह राजपूत के खातों के बारे में डिटेल ले रही है.


सुशांत केस को लेकर सीबीआई ने मोहन जोशी से भी पूछताछ करने का फैसला किया है. ट्रीटमेंट को लेकर मोहन जोशी से सुशांत और रिया की मुलाकात की बाबत सीबीआई को जानकारी दी जाएगी. मोहने ने दावा किया था कि पिछले साल वह सुशांत और रिया से मिले थे. खुद को आध्यात्मिक उपचारक (स्पिरिचुअल हीलर) बताने वाले मोहन जोशी ने दावा किया है कि उन्होंने सुशांत का अवसाद ठीक किया था.


सीबीआई टीम पिछले 3 दिनों से सुशांत के कुक नीरज, स्टाफ दीपेश सावंत और फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी से लगातार पूछताछ कर रही है. आज फिर से उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है. शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, नीरज, सिद्धार्थ और दीपेश के बयान में सीबीआई ने अंतर पाया है. उधर सीबीआई की एक टीम पूर्वी अंधेरी स्थित वाटरस्टोन होटल पहुंची है. कहा जा रहा है कि सीबीआई के पास अभी भी बहुत से सवाल हैं जिसका जवाब नहीं मिल पाया है.