ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / सुप्रीम कोर्ट के फैसले से केजरीवाल गदगद, बोले- यह दिल्ली की जनता की...

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से केजरीवाल गदगद, बोले- यह दिल्ली की जनता की जीत

11-May-2023 03:09 PM

By First Bihar

DELHI: सुप्रीम कोर्ट ने आज एक अहम फैसला सुनाते हुए दिल्ली सरकार को अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग का अधिकार दे दिया है। दिल्ली सरकार और केंद्र की सरकार बीच विवाद पर आए सुप्रीम कोर्ट के अहम फैसले को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जनतंत्र की जीत बताया है।


सुप्रीम कोर्ट के फैसले से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल काफी गदगद हैं। उन्होंने ट्वीट कर जनता को बधाई दी है और कहा है कि दिल्ली के लोगों के साथ न्याय करने के लिए सुप्रीम कोर्ट का तहे दिल से शुक्रिया। इस निर्णय से दिल्ली के विकास की गति कई गुना बढ़ेगी। जनतंत्र की जीत हुई। उधर, कोर्ट का फैसला आते ने बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सचिवालय में सभी मंत्रियों की बैठक भी बुलाई है। 


दरअसल, सुप्रीम कोर्ट के पांच जजों की संविधान पीठ ने दिल्ली सरकार और केंद्र के बीच चल रहे विवाद पर अहम फैसला सुनाते हुए लोकतंत्र, संघीय ढांचा संविधान की मूलभूत संरचना का हिस्सा हैं।चीफ जस्टिस ने कहा कि सर्विसेस दिल्ली सरकार के नियंत्रण में हों। विधानसभा को कानून बनने का अधिकार है। राज्यपाल को सरकार की सलाह माननी चाहिए। एलजी सरकार की सलाह और परामर्श से काम करें। कोर्ट ने साफ तौर पर कहा कि, अधिकारियों की तैनाती और ताबदले का अधिकार दिल्ली सरकार के पास रहेगा।