ब्रेकिंग न्यूज़

RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल

Home / news / सुनंदा पुष्कर केस की जांच कर चुके डॉ सुधीर गुप्ता, अब करेंगे...

सुनंदा पुष्कर केस की जांच कर चुके डॉ सुधीर गुप्ता, अब करेंगे सुशांत की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की जांच

22-Aug-2020 12:00 PM

DESK:  सुशांत सिंह राजपूत केस की गुथी सुलझाने के लिए CBI  की टीम मुंबई पहुंच चुकी है. अपनी जाच को तेजी से आगे बढ़ाते हुए कल सीबीआई ने केस से जुड़े 6 लोगों से पूछताछ की. अब सीबीआई सुशांत सिंह की पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जांच के लिए देश के सबसे बड़े मेडिकल इंस्टीट्यूट AIIMS के फॉरेंसिक डिपार्टमेंट के हेड डॉ सुधीर गुप्ता के संपर्क में है.   

इसके लिए AIIMS के चार डॉक्टरों की एक टीम बनाई है. इस टीम को AIIMS के फॉरेंसिक डिपार्टमेंट के प्रमुख डॉ सुधीर गुप्ता हेड करेंगे. ये टीम पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर अपनी राय देगी और फिर मुंबई जाकर तथ्यों का विश्लेषण करेगी. 

आपको बता दें कि डॉक्टर सुधीर गुप्ता का करियर 27 सालों का रहा है. इस दौरान वे देश के कई हाई प्रोफाइल मिस्ट्री मर्डर केस की जांच में पुलिस और एजेंसीयों से जुड़े रहे हैं. अपने 27 साल के करियर में बीते 25 सालों से AIIMS के साथ जुड़े रहे हैं. 

डॉ सुधीर गुप्ता का सबसे हाई प्रोफाइल केस कांग्रेस नेता शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत का केस है. फॉरेंसिक विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुधीर गुप्ता ने सुनंदा पुष्कर की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट तैयार की थी. उन्होंने आरोप लगाया था कि उन पर सुनंदा पुष्कर की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हेर-फेर करने का दबाव बनाया गया था. 

सुनंदा पुष्कर केस के अलावा डॉ गुप्ता मुंबई के शीना बोरा मर्डर केस और पूर्व कैबिनेट मंत्री गोपीनाथ मुंडे की सड़क हादसे में हुई मौत की जांच से भी जुड़े रहे. दिल्ली के हाई प्रोफाइल मर्डर केस जेसिका लाल हत्या मामले की जांच भी उन्होंने की थी.