ब्रेकिंग न्यूज़

खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / सुब्रत रॉय की गिरफ़्तारी को लेकर बिहार से यूपी पहुंची पुलिस, छावनी में...

सुब्रत रॉय की गिरफ़्तारी को लेकर बिहार से यूपी पहुंची पुलिस, छावनी में तब्दील इलाका

09-Dec-2022 06:18 PM

DESK : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित सहारा सिटी को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। यहां कई थानों की पुलिस कैंप कर रही है। जिसके बाद    इलाके में हलचल मची हुई है। बताया जा रहा है कि, पुलिस की टीम सहाराश्री सुब्रत रॉय को गिरफ्तार करने पहुंची। इनपर बिहार के नालंदा में उपभोक्ता कोर्ट में एक मामला दर्ज है।  जिसमें इनको गैर जमानती वारंट जारी हुआ था। इसके बाद बिहार पुलिस ने यूपी पुलिस से संपर्क साधा और गैर जमानती वारंट लेकर दोनों राज्यों की पुलिस ने सहारा सिटी, लखनऊ के कपूरथला भवन में दबिश दी। 



दरअसल, यह पूरा मामला सहारा बैंकिंग में निवेश को लेकर हुई गढ़बड़ी है। जानकारी के अनुसार बिहार में सहारा बैंकिंग के एक निदेशक ने सुब्रत रॉय के खिलाफ नालंदा कंज्यूमर कोट में केस दर्ज कराया था। इस मामले में रॉय को कई बार समन जारी किया गया था। लेकिन, वह एक बार भी कोर्ट में पेश नहीं हुए।  इसके बाद इनके खिलाफ कोर्ट ने  गैर जमानती वारंट जारी कर दिया।  इसी को लेकर यह दबिश की गई थी। लेकिन, इस दौरान सहाराश्री सुब्रत रॉय  नहीं मिलें। 



इधर, इस मामले में पुलिस का कहना है कि, जिला उपभोक्ता फोरम नालंदा की तरफ से सुबत राय सहारा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। इसके आधार पर पुलिस ने सुब्रत रॉय की गिरफ्तारी के लिए कई जगह छापेमारी की लेकिन वह कभी भी नहीं मिले। गौरतलब हो कि, इससे पहले भी इसी साल अप्रैल में सहारा समूह के चेयरमैन सुब्रत रॉय की गिरफ़्तारी को लेकर  मध्य प्रदेश पुलिस भी यूपी आई, लेकिन इस दौरान भी सुब्रत रॉय  नहीं मिले थे।