आपका भी हो गया है वेटिंग टिकट,तो हो जाएं टेंशन फ्री; रेलवे ने बदल दिए नियम; जानिए क्या हुआ Patna LPG Crisis : पटना में LPG सिलेंडर को लेकर बवाल: घंटों लाइन में खड़े रहे लोग, नहीं मिला गैस तो सड़क जाम कर किया प्रदर्शन पीने का मन है क्या आपको…? शराबबंदी से जुड़ा सवाल पूछने पर भड़के सभापति अवधेश नारायण सिंह पीने का मन है क्या आपको…? शराबबंदी से जुड़ा सवाल पूछने पर भड़के सभापति अवधेश नारायण सिंह निशांत कुमार और मैथिली ठाकुर का AI से तस्वीर बनाकर वायरल करना पड़ा भारी, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार निशांत कुमार और मैथिली ठाकुर का AI से तस्वीर बनाकर वायरल करना पड़ा भारी, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी! दो दिनों बाद पेड़ से लटका मिला पांच बच्चों के पिता का शव, इलाके में हडकंप BIHAR NEWS : पहली नहीं, दूसरी पसंद भी तय करेगी जीत! बिहार राज्यसभा चुनाव में दिलचस्प वोटिंग रूल से बढ़ा सस्पेंस, पढ़िए आखिर क्यों 5वीं सीट पर चल रही माथापच्ची नेपाल से भारत लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस गहरी खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत नेपाल से भारत लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस गहरी खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत
13-May-2022 12:11 PM
PATNA: सहारा इंडिया के चेयरमैन सुब्रत राय के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया गया है। आज पटना हाईकोर्ट में उनकी पेशी होनी थी। लेकिन, आज फिर वह कोर्ट में नहीं पहुंचे। पटना हाईकोर्ट ने बिहार, उत्तरप्रदेश के डीजीपी और दिल्ली के कमिश्नर को सुब्रत राय को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। कोर्ट की तरफ से साफ़ कर दिया गया था कि अगर वह नहीं आए तो फिर उनकी गिरफ्तारी का वारंट जारी किया जाएगा। इसके बावजूद सुब्रत राय पटना नहीं आए। अब कोर्ट ने सहारा के चेयरमैन के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया है।
आपको बता दें, यह पहली बार नहीं है जब सुब्रत राय पटना हाईकोर्ट में पेश नहीं हुए हैं। बल्कि, 12 मई को भी वे कोर्ट में हाज़िर नहीं हुए थे। गुरुवार को हाई कोर्ट ने सुब्रत राय के वकील से पूछा था कि कौन हैं ये सुब्रत राय जो कोर्ट नहीं आ सकते हैं? इन्हें कोर्ट आना होगा, और हर हाल में लोगों के सारे पैसे भी लौटाने पड़ेंगे।
गौरतलब है कि कंपनी पर कई लोगों ने विश्वास किया था। अलग-अलग स्कीम पर निवेश के नाम पर उपभोक्ताओं ने लाखों करोड़ों रुपये जमा किए थे। जब समय पूरा हुआ तो उपभोक्ताओं को उनके पैसे नहीं मिले। इसके बाद 2,000 से अधिक लोगों ने पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर करवाई थी। लेकिन ये पैसे अब तक सहारा के पास ही फंसे हुए हैं।