ब्रेकिंग
‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत

BIHAR: आर्थिक तंगी और ग्रुप लोन के बोझ के चलते महिला ने उठा लिया बड़ा कदम, बेटे और बेटी के साथ गले में लगाया फंदा, मौके पर ही मां-बेटी की मौत

बताया जाता है कि मृतका के पति मुक्तापुर बाजार समिति में मजदूरी का काम करता था। आर्थिक तंगी के कारण महिला ने समूह लोन ले रखा था जिसे वह चुकता नही कर पा रही थी। ब्याज के कारण कर्ज का बोझ लगातार बढ़ता ही जा रहा था।

Bihar
ग्रुप लोन लेना पड़ गया भारी
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAMASTIPUR: दिल को दहला देने वाली घटना समस्तीपुर से सामने आई है, जहां एक 26 वर्षीय महिला 8 साल की बेटी और 5 साल के बेटे के साथ घर में फंदे से लटक गई। इस घटना में मां-बेटी की मौत हो गई जबकि फंदा ढीला पड़ जाने की वजह से बेटा फंदे से निकल गया और उसकी जान बच गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। वही परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


बताया जाता है कि मृतका के पति मुक्तापुर बाजार समिति में मजदूरी का काम करता था। आर्थिक तंगी के कारण महिला ने समूह लोन ले रखा था जिसे वह चुकता नही कर पा रही थी। ब्याज के कारण कर्ज का बोझ लगातार बढ़ता ही जा रहा था। इन दिनों वह काफी तनाव में रह रही थी। तनाव के चलते उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया। घटना कल्याणपुर थाना के बासुदेवपुर वार्ड नंबर 12 की है। 


घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची  पुलिस ने शब को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम में भेज दिया है।  मृत महिला की पहचान रोशन चौधरी की  26 वर्षीय पत्नी सुमन कुमारी के रूप में की गई है। वही किशोरी पुत्री की पहचान 8 वर्षीय आराध्या कुमारी के रूप में की गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही  दोनों के शब को फंदे से उतार कर घर के बाहर जमीन पर रखा गया था।  गले में टेंट हाउस की रस्सी का फंदा का निशान पाया गया।


संयोगवश मृतका के छोटे पुत्र 5 वर्षीय आदर्श कुमार उर्फ लोलो के गले में फंदा  ढीला था जिससे वह गले से फंदा निकाल कर खुद ही बाहर दौड़ता हुआ गया और अपनी दादी मोसमात इंदु देवी को जाकर  कहा कि माय -बहन फंदा लगाकर मर गई। दादी दौड़कर आई तो दोनो के शव को फंदे से झूलता हुआ देखकर सन्न रह गयी। तब आसपास के लोगो को घटना की जानकारी दी गई और फंदा काटकर दोनो शवों को उतारा गया लेकिन तब तक मां बेटी दोनों की मौत हो चुकी थी।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता