ब्रेकिंग
तेल टैंकर की आड़ में तस्करी का खेल: बांका में 72 कार्टन अवैध शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तारगणेश पूजा के दौरान आर्केस्ट्रा में अश्लीलता की सारी हदें पार, आपत्तिजनक डांस का VIDEO वायरलखेत में पटवन के लिए मोटर चालू करते ही करंट की चपेट में आए किसान, मौके पर ही दर्दनाक मौतबिहार की इस पंचायत में बड़ा फर्जीवाड़ा, 56 लाख की खरीदारी में खुली पोल, अब नपेंगे मुखिया और पंचायत सचिवBihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्डतेल टैंकर की आड़ में तस्करी का खेल: बांका में 72 कार्टन अवैध शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तारगणेश पूजा के दौरान आर्केस्ट्रा में अश्लीलता की सारी हदें पार, आपत्तिजनक डांस का VIDEO वायरलखेत में पटवन के लिए मोटर चालू करते ही करंट की चपेट में आए किसान, मौके पर ही दर्दनाक मौतबिहार की इस पंचायत में बड़ा फर्जीवाड़ा, 56 लाख की खरीदारी में खुली पोल, अब नपेंगे मुखिया और पंचायत सचिवBihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्ड

Bihar Politics: सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद विधानसभा पहुंचे तेज प्रताप यादव, जानिए.. क्या बोले हसनपुर विधायक?

Bihar Politics: बिहार विधानसभा में तेज प्रताप यादव ने राबड़ी देवी के उस बयान का समर्थन किया जिसमें उन्होंने नीतीश कुमार से मुख्यमंत्री पद अपने बेटे को सौंपने की बात कही थी।

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव सोमवार को सदन की कार्यवाही खत्म होने के बाद बिहार विधानसभा पहुंचे। वहां उन्होंने अपनी मां और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के उस बयान का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आग्रह किया था कि अब वह अपने बेटे निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बना दें।


तेज प्रताप ने कहा कि मैं शुरू से कहता आ रहा हूं कि युवाओं को मौका मिलना चाहिए। मेरी माता जी ने जो कहा है, वह सोच-समझकर ही कहा होगा। बिहार में बढ़ते अपराध पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि अपराध अपने चरम पर है और सरकार बिल्कुल निष्क्रिय है। कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।


जब उनसे चुनाव लड़ने को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि बहुत लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। कोई कहता है मैं बख्तियारपुर से चुनाव लड़ूंगा, तो कोई महोद्दीनगर से। महुआ में मैंने बहुत काम किया है, और जहां से जनता की मांग होगी, वहीं से चुनाव लड़ूंगा। अंत में तेज प्रताप ने यह भी जोड़ा कि अब देखना है कि अगली सरकार किसकी बनती है।


बता दें कि तेज प्रताप यादव ने हाल ही में अनुष्का यादव के साथ अपने 12 साल पुराने रिलेशनशीप का खुलासा सोशल मीडिया के जरिए किया था। जिसके बाद उनके पिता लालू प्रसाद ने बड़ा फैसले लेते हुए तेज प्रताप को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था। इसके साथ ही साथ परिवार से भी उन्हें बाहर कर दिया गया।

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता