ब्रेकिंग
Bihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्माना

खगड़िया में बड़ा हादसा: नहाने के दौरान चार स्कूली बच्चे गहरे पानी में डूबे, रेस्क्यू जारी

बिहार के खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र में चार स्कूली बच्चे नहाने के दौरान धार में डूब गए। सभी बच्चे एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। मौके पर भारी भीड़ और रेस्क्यू अभियान जारी।

Bihar
परिजनों में मचा कोहराम
© REPOTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KHAGARIA:बिहार के खगड़िया जिले से बड़ी खबर आ रही है,जहां नहाने के दौरान 4 स्कूली बच्चे गहरे पानी में डूबकर लापता हो गये। हालांकि बच्चों की खोजबीन जारी है.चारों बच्चे सरकारी स्कूल में पढने के लिए घर से सुबह 9 बजे निकले थे और कुछ देर बाद नहाने के लिए पानी में चले गये और हादसे के शिकार हो गये। 


खगड़िया के चौथम थाना इलाके के कंकड़ कुड़िया धार में आज डूबने चार मासूम बच्चे डूब गए हैं। नहाने के दौरान हादसा हुआ है। लापता बच्चे अपने घर से स्कूल के लिए निकले थे। इसी दौरान धार में नहाने लगे। जिसमें चारों लापता हो गए । लापता बच्चों का धार के किनारे कपड़ा मिला है। हालांकि लापता बच्चों की खोजबीन जारी है। 


लापता बच्चों में गोलू कुमार,कर्ण कुमार,आशु कुमारी और अन्नू कुमारी शामिल है। जो रिश्ते में एक दूसरे के चेचेरे भाई बहन लगते हैं। सभी बच्चे दस से 12 साल के बताए जा रहे हैं। इधर बच्चों के गहरे पानी में डूबने की खबर आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल बच्चों की खोजबीन जारी है।

खगड़िया से अनिश की रिपोर्ट

टैग्स