ब्रेकिंग
तेल टैंकर की आड़ में तस्करी का खेल: बांका में 72 कार्टन अवैध शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तारगणेश पूजा के दौरान आर्केस्ट्रा में अश्लीलता की सारी हदें पार, आपत्तिजनक डांस का VIDEO वायरलखेत में पटवन के लिए मोटर चालू करते ही करंट की चपेट में आए किसान, मौके पर ही दर्दनाक मौतबिहार की इस पंचायत में बड़ा फर्जीवाड़ा, 56 लाख की खरीदारी में खुली पोल, अब नपेंगे मुखिया और पंचायत सचिवBihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्डतेल टैंकर की आड़ में तस्करी का खेल: बांका में 72 कार्टन अवैध शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तारगणेश पूजा के दौरान आर्केस्ट्रा में अश्लीलता की सारी हदें पार, आपत्तिजनक डांस का VIDEO वायरलखेत में पटवन के लिए मोटर चालू करते ही करंट की चपेट में आए किसान, मौके पर ही दर्दनाक मौतबिहार की इस पंचायत में बड़ा फर्जीवाड़ा, 56 लाख की खरीदारी में खुली पोल, अब नपेंगे मुखिया और पंचायत सचिवBihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्ड

Bihar Politics: उपेन्द्र कुशवाहा ने नीतीश सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल, बोले- सरकार के खिलाफ मिल रही शिकायतें

Bihar Politics: उपेन्द्र कुशवाहा ने नीतीश सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही हैं। साथ ही जेडीयू की कमान निशांत कुमार को सौंपने की इच्छा को भी पार्टी कार्यकर्ताओं की भावना बताया।

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: लंबे समय से सियासी गलियारे में किनारे चल रहे उपेन्द्र कुशवाहा चुनाव से पहले एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. एनडीए में सीट बंटवारे से पहले कुशवाहा एक के बाद एक सियासी बम फोड रहे हैं. पहले नीतीश को जेडीयू की कमान छोडने की सलाह देकर कुशवाहा सुर्खियों में आए. अब नीतीश सरकार की कार्यशैली पर सवाल खडे कर नीतीश कुमार के लिए मुसीबतें खडी कर रहे हैं.


सरकार के खिलाफ मिल रही शिकायतें

एनडीए के प्रमुख नेता और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा को नीतीश सरकार की कार्यशैली को लेकर शिकायतें मिल रही हैं. दरअसल बीते दिनों समस्तीपुर में पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की बैठक हुई थी. बैठक में सभी जिलों से पार्टी के पदाधिकारी शामिल हुए थे. बैठक के दौरान ही पार्टी के नेताओं ने कुशवाहा से नीतीश सरकार की शिकायतों का भी खुलकर जिक्र किया. कुशवाहा ने कहा कि इस बात को खुलकर स्वीकार करने में उन्हें कोई गुरेज नहीं.


एनडीए ही दूर कर सकती है शिकायत

मीडिया से बातचीत के दौरान उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश सरकार की जुडी शिकायतों को दूर करने का भरोसा भी लोगों को एनडीए से ही है.  महागठबंधन आरजेडी के लोग जितना भी जोर लगा लें उनकी दाल नहीं गलने वाली. पिछली बार आरजेडी की जो सीटें आईं थीं आरजेडी दूर दूर तक उस लक्ष्य के पास नहीं दिखेगी. लोगों का भरोसा एनडीए सरकार पर है. पीएम की कार्यशैली को लेकर हमारे नेताओं ने पीएम को धन्यवाद दिया है. बिहार सरकार ने भी अच्छे फैसले लिए हैं पेंशन बढाने का काम बिजली मुफ्त देने का फैसला महिलाओं को रिजर्वेशन में प्राथमिकता देने का फैसला सराहनीय है. इसका लाभ एनडीए को मिलेगा.


निशांत को लेकर बोले कुशवाहा

निशांत को जेडीयू की कमान सौंपने को लेकर उपेन्द्र कुशवाहा ने बडा बयान दे दिया है. कुशवाहा ने कहा है कि जेडीयू से उनके तार जुडे हुए हैं. और जेडीयू के वर्कर की ये इच्छा है कि निशांत जेडीयू की कमान संभालें. हलांकि कुशवाहा ने ये स्पष्ट किया कि जेडीयू में उनकी कोई डिसीजन मेकिंग भूमिका नहीं है लेकिन जेडीयू के कार्यकर्ताओं से उनका भी संपर्क है. यही वजह है कि ये आम भावना है कि निशांत जेडीयू की कमान संभाले. हलांकि ये उनकी व्यक्तिगत भावना है.

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता